फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITBP Constable Recruitment: 10वीं पास युवाओं के लिए आईटीबीपी में भर्ती का एक और मौका, आवेदन की अंतिम डेट बढ़ी

Fri, 04 Aug 2023 01:17 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

ITBP Constable: आईटीबीपी ने कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) ग्रुप 'सी' गैर-राजपत्रित (गैर-मंत्रिस्तरीय) पदों पर चल रही भर्ती की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन
ITBP Constable Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ITBP Constable Recruitment 2023: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) ग्रुप 'सी' गैर-राजपत्रित (गैर-मंत्रिस्तरीय) पदों के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर अब 10 अगस्त रात 11.59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

10वीं पास है योग्यता

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल में इस अभियान का लक्ष्य कुल 458 कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) की रिक्तियों को भरना है। इसके लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास या समकक्ष डिग्री वाले युवा उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। साथ ही उनके पास वैध भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।

ITBP Constable Recruitment आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु 26 जुलाई 2023 को 21 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी।

ITBP Constable Recruitment आवेदन शुल्क

अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी/पूर्व सैनिकों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।

ITBP Constable Recruitment 6 चरणों में चयन प्रक्रिया

आईटीबीपी कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) भर्ती 2023 के लिए चयन प्रक्रिया छह चरणों में पूरी की जाएगी। इसमें शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) के बाद शारीरिक मानक परीक्षण (PST), लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, ड्राइविंग टेस्ट और अंतिम चरण मेडिकल परीक्षा है।

ITBP Constable Recruitment वेतनमान

आईटीबीपी कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) भर्ती 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का वेतन पैकेज लेवल- 3 के तहत  21700 रुपये से 69100 रुपये के बीच का है।.

विज्ञापन

ITBP Constable Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं।

  • 'न्यू यूजर पंजीकरण' पर जाएं और पोर्टल पर पंजीकरण करें।

  • क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें और पद के लिए आवेदन करें।

  • आवेदन भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।

  • फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें