ITBP Constable Recruitment 2023: भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ( ITBP) ने 27 जून, 2023 से कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2023 तक है।
आईटीबीपी में कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण या समकक्ष होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार के पास भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
आईटीबीपी में कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 26 जुलाई, 2023 के मुताबिक 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी।
सबसे पहले ITBP की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर यूजर पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को विवरण भरना होगा।
रजिस्टर पर क्लिक कर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
अपने क्रेडेंशियल्स के साथ अकाउंट में लॉगइन करें।
आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अब आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।