भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ITBP में नौकरी का सपना देख रहे युवा उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका आया है। दरअसल, आईटीबीपी ने वेटरनेरी स्टाफ में कांस्टेबल पद के लिए भर्ती निकाली है। 10वीं और 12वीं पास इच्छुक उम्मीदवार कल 12 अगस्त से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
आईटीबीपी में कांस्टेबल पद के विभिन्न विभागों में भर्ती निकाली है। 12वीं पास इच्छुक उम्मीदवार कल से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आईटीबीपी ने कांस्टेबल ड्रेसर, कांस्टेबल एनिमल अटेंडेंट और कांस्टेबल केनलमैन पर पर भर्ती निकाली है। इसमें वहीं पेंटर, कारमेंटर और राजमिस्त्री और इलेक्ट्रिशियन पद पर भी भर्तियां की जानी हैं। इसके लिए सोमवार 12 अगस्त से आवेदन शुरू हो रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार कल से पंजीकरण कर सकते हैं।
128 पदों पर होगी वेटरनरी स्टाफ की भर्ती
आईटीबीपी की इस भर्ती में वेटरनरी स्टाफ के लिए 128 रिक्त पद पर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती के तहत हेड कांस्टेबल ड्रेसर, कांस्टेबल एनिमल अटेंडेंट और कांस्टेबल केनलमैन के पद भरे जाएंगे। हेड कांस्टेबल के 9 पद, कांस्टेबल एनिमल अटेंडेंट के 115 और कांस्टेबल केनलमैन के 4 पद रिक्त हैं। वहीं कारपेंटर के 71 पद, पेंटर के 52 पद रिक्त हैं। राजमिस्त्री के लिए 64 और इलेक्ट्रिशियन के 15 पद भरे जाने हैं।
उम्र
हेड कांस्टेबल के पद के लिए अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 27 वर्ष तक होनी चाहिए। वहीं कांस्टेबल पद के लिए आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 25 वर्ष तक होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग को उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी। भर्ती के लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यू मेल उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
शैक्षणिक योग्यता
हेड कांस्टेबल ड्रेसर वेटनरी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार 12वीं पास हो। साथ ही पशु चिकित्सा या पशुधन प्रबंधन विषय से संबंधित न्यूनतम एक वर्ष की अवधि का नियमित पैरा वेटनरी कोर्स या डिप्लोमा या प्रमाण पत्र होना चाहिए। कांस्टेबल पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया और सैलरी
आवेदकों को इस भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट देना होगा। पहले इसके लिए लिखित परीक्षा होगी। हालांकि इसकी तिथि अब तक तय नहीं हो सकी है। वहीं सैलरी में हेड कांस्टेबल ड्रेसर वेटरनरी पद पर 24 हजार से 81 हजार रुपये मिलेंगे। वहीं एनिमल ट्रांसपोर्ट पद की सैलरी 21 हजार से लेकर 69 हजार रुपये महीने तक है। वहीं कांस्टेबल केनलमैन की सैलरी महीने के 21 हजार से लेकर 69 हजार रुपये है।