फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसरो यूआरएससी भर्ती: टेक्नीशियन और ड्राइवर की रिक्तियां, आवेदन की तारीख बढ़ी, इस दिन तक भरें फॉर्म

Sat, 14 Nov 2026 06:13 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

इसरो यूआरएससी ने टेक्नीशियन-बी और ड्राइवर के 61 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 20 नवंबर 2026 कर दी है। उम्मीदवार योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क की जानकारी खबर में देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने तकनीशियन और ड्राइवर के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की अंतिम तारीख तकनीकी समस्या के कारण बढ़ाकर 20 नवंबर 2026 कर दी गई है। हालांकि, आयु, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के लिए पात्रता की कटऑफ तारीख 13 नवंबर 2026 ही रहेगी। भर्ती का विज्ञापन यू. आर. राव उपग्रह केंद्र (URSC), बेंगलुरु ने जारी किया है।

विज्ञापन


महत्वपूर्ण तारीखें

विवरण तारीख
नोटिफिकेशन जारी 24 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 24 अक्टूबर 2026
पहले निर्धारित अंतिम तारीख 13 नवंबर 2026
संशोधित अंतिम तारीख 20 नवंबर 2026, शाम 5 बजे
आयु और योग्यता की कटऑफ तारीख 13 नवंबर 2026

 

ISRO URSC Recruitment 2026: कुल 61 पदों पर भर्ती

आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार, इस भर्ती के तहत कुल 61 रिक्तियां हैं। इनमें तकनीशियन-बी के 46 पद, भारी वाहन चालक-ए के 10 पद, हल्के वाहन चालक-ए के 3 पद और स्टाफ कार चालक-ए के 2 पद शामिल हैं।

 
पद का नाम रिक्तियां
तकनीशिय-बी 46
भारी वाहन चालक-ए 10
हल्का वाहन चालक-ए 3
स्टाफ कार ड्राइवर-ए 2
कुल पद 61

 

Technician-B के लिए ट्रेड के अनुसार पद

तकनीशियन-बी के 46 पद अलग-अलग ट्रेड में बांटे गए हैं।

 
ट्रेड पद
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक 24
फिटर 8
इलेक्ट्रीशियन 4
रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग 5
टर्नर 1
मशीनिस्ट 2
मोटर व्हीकल मैकेनिक 1
इलेक्ट्रोप्लेटर 1
कुल 46

 

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव

1. Technician-B: उम्मीदवार का SSLC/SSC/मैट्रिक पास होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में NCVT से ITI, NTC या NAC की योग्यता होनी चाहिए।
2. Light Vehicle Driver-A: उम्मीदवार 10वीं पास होना चाहिए। हल्के वाहन चलाने का कम से कम 3 साल का अनुभव और वैध ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी है।

विज्ञापन

3. Staff Car Driver-A: इसके लिए भी 10वीं पास होना, हल्के वाहन चालक के रूप में 3 साल का अनुभव और वैध ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है।
4. Heavy Vehicle Driver-A: उम्मीदवार 10वीं पास होना चाहिए। उसके पास कुल 5 साल का ड्राइविंग अनुभव होना जरूरी है, जिसमें कम से कम 3 साल भारी वाहन चलाने का अनुभव और शेष अवधि हल्के वाहन चलाने का अनुभव शामिल हो। वैध भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस और जहां कानूनन जरूरी हो, पब्लिक सर्विस बैज भी होना चाहिए।

ड्राइविंग पदों के लिए अनुभव की गणना वैध ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के बाद की अवधि से होगी। अनुभव प्रमाणपत्र सरकारी, अर्ध-सरकारी एजेंसी या पंजीकृत कंपनी, सोसाइटी अथवा ट्रस्ट से होना चाहिए। व्यक्तिगत रूप से जारी अनुभव प्रमाणपत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आयु सीमा और छूट

सभी पदों के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 13 नवंबर 2026 के आधार पर होगी।

  • SC/ST उम्मीदवारों को आरक्षित पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट मिलेगी।
  • OBC उम्मीदवारों को आरक्षित पदों के लिए 3 साल की छूट मिलेगी।
  • केंद्र सरकार के कर्मचारियों, भूतपूर्व सैनिकों, दिव्यांग उम्मीदवारों और अन्य पात्र श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

ध्यान दें कि अनारक्षित पदों के लिए आवेदन करने वाले आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को उस पद के लिए अलग से आयु छूट नहीं मिलेगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?

इसरो के आधिकारिक नोटिफिकेशन में पदों के अनुसार वेतनमान इस प्रकार दिया गया है:

 
पद पे लेवल शुरुआती मूल वेतन
Technician-B Level 3 ₹21,700 प्रति माह
सभी ड्राइवर पद Level 2 ₹19,900 प्रति माह
 

इसके अलावा कर्मचारियों को नियमानुसार अन्य भत्ते भी मिलेंगे। इसरो की ओर से चिकित्सा सुविधा, समूह बीमा, सीमित आवास सुविधा और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।

आवेदन शुल्क कितना है?

सभी उम्मीदवारों को आवेदन के समय शुरुआत में 500 रुपये जमा करने होंगे। इसमें से 100 रुपये गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क है।

  • लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को 400 रुपये वापस किए जाएंगे।
  • महिला, SC/ST, PwBD और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होने पर पूरी 500 रुपये की राशि वापस की जाएगी।
  • परीक्षा में शामिल नहीं होने वाले उम्मीदवारों को रिफंड नहीं मिलेगा।

शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से भारतकोष पेमेंट गेटवे के जरिए किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया क्या होगी?

चयन के लिए प्रारंभिक स्क्रीनिंग, लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा आयोजित की जाएगी।
Technician-B के लिए:

  • पहले ऑनलाइन आवेदन में दी गई शैक्षणिक जानकारी और अन्य मानदंडों के आधार पर स्क्रीनिंग होगी।
  • इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
  • लिखित परीक्षा में 80 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और समय 90 मिनट होगा।
  • सही उत्तर के लिए 1 अंक और गलत उत्तर के लिए 0.33 अंक काटे जाएंगे।
  • लिखित परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों को कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। कौशल परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसमें क्वालिफाई करना जरूरी है।

ड्राइवर पदों के लिए:

  • प्रारंभिक स्क्रीनिंग के बाद लिखित परीक्षा होगी।
  • लिखित परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और समय 120 मिनट होगा।
  • लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को ड्राइविंग टेस्ट देना होगा।
  • ड्राइविंग टेस्ट 100 अंकों का होगा। इसमें कम से कम 60 अंक प्राप्त करना जरूरी है।

लिखित परीक्षा बंगलूरू या देश के अन्य शहरों में आयोजित की जा सकती है। कौशल परीक्षा और ड्राइविंग टेस्ट बेंगलुरु में होंगे।

ISRO URSC Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार ISRO की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  1. ISRO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. Careers सेक्शन में URSC Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन खोलें।
  3. विज्ञापन संख्या URSC:04:2026 को चुनें।
  4. ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
  5. मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी जानकारी भरें।
  6. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
  7. फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारियां जांच लें।
  8. आवेदन का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें