फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISRO URSC JRF Vacancy: इसरो यूआरएससी में जेआरएफ की भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें वैकेंसी डिटेल

Sun, 14 Jun 2026 10:32 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

ISRO URSC JRF Recruitment: इसरो के यूआर राव उपग्रह केंद्र, बेंगलुरु ने 17 जूनियर रिसर्च फेलो पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें इंजीनियरिंग और साइंस के पोस्टग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनका चयन उनके संबंधित रिसर्च और तकनीकी क्षेत्रों में किया जाएगा।
विज्ञापन
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, ISRO - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ISRO URSC JRF Vacancy: भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग के तहत काम करने वाला इसरो का यूआर राव उपग्रह केंद्र (URSC), बेंगलुरु ने एक भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के कुल 17 पद भरे जाएंगे, जो उम्मीदवार इस पद के लिए योग्य हैं और जिनकी पढ़ाई पूरी हो चुकी है, वे 12 जून 2026 से 11 जुलाई 2026 तक इसरो की वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे, सिर्फ वही लोग आवेदन कर सकते हैं जिनका फाइनल रिजल्ट आ चुका है।

शैक्षणिक योग्यता

पद कोड रिक्तियां योग्यता कार्य
JRF-E1 1 M.Tech/M.Sc (Engg) माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स माइक्रोचिप डिजाइन, पैकेजिंग और सर्किट लेआउट
JRF-E2 1 CS/IT में M.Tech/M.Sc (Engg) UI डिजाइन और मिशन मॉडलिंग
JRF-E3 1 CS/IT में M.Tech/M.Sc (Engg) स्पेसक्राफ्ट सॉफ्टवेयर और टेलीमेट्री सिस्टम
JRF-E4 2 पावर इलेक्ट्रॉनिक्स में M.Tech/M.Sc (Engg) DC-DC कन्वर्टर और पावर सिस्टम डिजाइन
JRF-E5 1 इलेक्ट्रॉनिक्स/वीएलएसआई/एम्बेडेड सिस्टम FPGA, डिजिटल सर्किट और टेस्ट सिस्टम डिजाइन
JRF-E6 1 ऑप्टिकल/फिजिक्स/इंजीनियरिंग टेलीस्कोप मिरर और ऑप्टिकल सिस्टम डिजाइन
JRF-E7 1 मटेरियल साइंस/फिजिक्स THz डिटेक्टर और माइक्रो-एंटीना रिसर्च
JRF-E8 1 ऑप्टिकल इंजीनियरिंग ऑप्टिकल सिस्टम और सिग्नल ट्रांसमिशन स्टडी
JRF-E9 1 ECE/CS/IT  एफपीजीए, एएसआईसी, एआई/एमएल और डेटा एनालिसिस
JRF-E10 1 इलेक्ट्रॉनिक्स/माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स FPGA डिजाइन और डिजिटल कंट्रोल सिस्टम
JRF-E11 1 VLSI/Embedded Systems VLSI डिजाइन और हाई परफॉर्मेंस सिस्टम
JRF-E12 1 ECE/Instrumentation  एफपीजीए, मैटलाब, पायथन और हार्डवेयर टेस्टिंग
JRF-E13 1 Maths/Physics/Aerospace सैटेलाइट ट्रैकिंग और ऑर्बिट एनालिसिस
JRF-M1 1 Mechanical/Thermal Engg हीट सिस्टम मॉडलिंग और डेटा एनालिसिस
JRF-M2 1 Mechanical/Aerospace सिस्टम की विश्वसनीयता और लाइफ टेस्टिंग
JRF-M3 1 Mechanical/Machine Design मशीन डिजाइन और स्ट्रेस एनालिसिस

विज्ञापन

फेलोशिप और शर्तें

यह फेलोशिप पहले 2 साल के लिए होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर बढ़ाया जा सकता है। अधिकतम अवधि 5 साल तक होगी (JRF + SRF मिलाकर)। चयनित उम्मीदवारों को पीएचडी करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। JRF को 37,000 प्रतिमाह और SRF बनने पर 42,000 प्रतिमाह तक फेलोशिप मिलेगी। यदि हॉस्टल नहीं मिलता तो HRA दिया जाएगा, लेकिन DA नहीं मिलेगा।

JRF को केवल आकस्मिक छुट्टी मिलेगी। महिला अभ्यर्थियों को मातृत्व अवकाश मिलेगा। अन्य सरकारी लाभ नहीं मिलेंगे, लेकिन कैंटीन सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया 

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगा। सबसे पहले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता और आवेदन विवरण के आधार पर स्क्रीनिंग की जाएगी। 

केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। न्यूनतम योग्यता होने पर भी इंटरव्यू की गारंटी नहीं है। इसके बाद इंटरव्यू बेंगलुरु में आयोजित होगा। कॉल लेटर ईमेल द्वारा भेजे जाएंगे और अंतिम परिणाम ISRO की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें