फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DRDO LRDE Internship: बंगलुरू स्थित डीआरडीओ लैब में इंटर्नशिप, 75 पदों पर होगी भर्ती, स्टाइपेंड भी मिलेगा

Sat, 13 Jun 2026 07:28 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

DRDO LRDE Paid Internship 2026: डीआरडीओ की बंगलुरू स्थित लैब ने इंटर्नशिप के 75 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। अंतिम वर्ष के बीई/बीटेक, एमई/एमटेक और एमएससी छात्र आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 6 माह तक 5,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा।
 
विज्ञापन
DRDO LRDE Paid Internship 2026 - फोटो : AI Genrated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DRDO LRDE Paid Internship 2026: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के अंतर्गत कार्यरत इलेक्ट्रॉनिक्स एंड रडार डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (LRDE), बंगलुरू ने इंटर्नशिप पदों पर भर्ती निकाली है। यह इंटर्नशिप कार्यक्रम इंजीनियरिंग और विज्ञान के छात्रों को रक्षा क्षेत्र में अत्याधुनिक अनुसंधान एवं विकास (R&D) गतिविधियों से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि: 1 जुलाई 2026
  • चयनित उम्मीदवारों को सूचना: 15 जुलाई 2026
  • इंटर्नशिप शुरू होने की तिथि: 1 अगस्त 2026

कुल 75 पदों पर होगी भर्ती

इंटर्नशिप के लिए कुल 75 रिक्तियां निर्धारित की गई हैं। इनमें इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन के 35, कंप्यूटर साइंस के 20, मैकेनिकल के 10, इलेक्ट्रिकल के 8 और सिविल इंजीनियरिंग के 2 पद शामिल हैं।

6 महीने की होगी इंटर्नशिप

चयनित उम्मीदवारों को छह महीने की इंटर्नशिप दी जाएगी। इस दौरान उन्हें प्रति माह 5,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा। कुल 30,000 रुपये की राशि दो किस्तों में प्रदान की जाएगी। पहली किस्त तीन महीने बाद और दूसरी सफलतापूर्वक इंटर्नशिप पूरी करने के बाद दी जाएगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

  • आवेदन करने वाले उम्मीदवार भारतीय नागरिक होने चाहिए। BE/BTech के अंतिम वर्ष के छात्र, जिन्होंने कम से कम छठे सेमेस्टर की परीक्षा दी हो, आवेदन के पात्र हैं।
  • वहीं, ME/MTech और MSc के अंतिम वर्ष के छात्र, जिन्होंने दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा दी हो, भी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के पास आवेदन के समय तक कम से कम 70 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड होना अनिवार्य है।

इन क्षेत्रों में मिलेगा काम करने का अवसर

इलेक्ट्रॉनिक्स, एआई एवं मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, FPGA, सिग्नल प्रोसेसिंग, एम्बेडेड सिस्टम, पावर सिस्टम, मैकेनिकल डिजाइन, रडार टेक्नोलॉजी और अन्य तकनीकी क्षेत्रों में परियोजनाओं पर कार्य करने का अवसर मिलेगा।

DRDO LRDE Paid Internship 2026 Notification PDF
विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन पत्र भरकर अपने कॉलेज के माध्यम से आवेदन भेजना होगा। सीधे छात्रों द्वारा भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन के साथ कॉलेज से अनुशंसा पत्र, अंकपत्र, कॉलेज आईडी और आधार कार्ड की प्रति संलग्न करनी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें