ISRO SAC Scientist/Engineer Vacancy: वैकेंसी डिटेल्स
इस भर्ती अभियान के माध्यम से साइंटिस्ट/इंजीनियर 'एसडी' और साइंटिस्ट/इंजीनियर 'एससी' की कुल 49 रिक्तियां भरी जाएंगी। रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:
साइंटिस्ट/इंजीनियर 'एसडी' की रिक्तियां:
| पोस्ट कोड |
विषय (Discipline) |
पदों की संख्या |
| 01 |
RF एवं माइक्रोवेव |
02 |
| 02 |
वायरलेस / सैटेलाइट / डिजिटल कम्युनिकेशन |
01 |
| 03 |
एग्रीकल्चरल फिजिक्स / मौसम विज्ञान |
01 |
साइंटिस्ट/इंजीनियर 'एससी' की रिक्तियां:
| पोस्ट कोड |
विषय |
पद |
| 04 |
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन |
03 |
| 05 |
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन (VLSI / माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स) |
10 |
| 06 |
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन (वायरलेस / सैटेलाइट) |
01 |
| 07 |
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग |
07 |
| 08 |
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (NESAC हेतु) |
01 |
| 09 |
पावर इलेक्ट्रॉनिक्स |
04 |
| 10 |
एप्लाइड ऑप्टिक्स / ऑप्टिकल इंजीनियरिंग |
01 |
| 11 |
सिविल / एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग / हाइड्रोलॉजी |
01 |
| 12 |
एग्रीकल्चर |
06 |
| 13 |
सांख्यिकी / गणित |
01 |
| 14 |
फिजिकल ओशनोग्राफी |
01 |
| 15 |
मरीन बायोलॉजी / मरीन साइंस |
01 |
| 16 |
एटमॉस्फेरिक साइंस एवं ओशनोग्राफी |
08 |
ISRO SAC Scientist/Engineer Eligibility: शैक्षणिक योग्यता
वैज्ञानिक/अभियंता 'एसडी' पदों के लिए उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर डिग्री या समकक्ष योग्यता के साथ न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या 6.5 सीजीपीए होना आवश्यक है। इसके अलावा इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री के साथ न्यूनतम 65 प्रतिशत अंक या 6.84 सीजीपीए वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। कुछ विशेष पदों के लिए संबंधित विषय में पीएचडी धारक उम्मीदवार भी पात्र माने गए हैं।
वैज्ञानिक/अभियंता 'एससी' पदों के लिए योग्यता मास्टर डिग्री या विज्ञान स्नातकोत्तर डिग्री के आधार पर निर्धारित की गई है, जिसमें न्यूनतम अंकों की अलग-अलग शर्तें लागू हैं। सभी डिग्रियां मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु 12 फरवरी, 2025 के अनुसार इस प्रकार निर्धारित है:
- वैज्ञानिक/अभियंता 'एसडी': 18 से 35 वर्ष
- वैज्ञानिक/अभियंता 'एससी' (M.E./M.Tech): 18 से 30 वर्ष
- वैज्ञानिक/अभियंता 'एससी' (M.Sc): 18 से 28 वर्ष
इसरो वैज्ञानिक/अभियंता भर्ती की सिलेक्शन प्रोसेस क्या है?
चयन प्रक्रिया पद के अनुसार अलग-अलग रखी गई है।
- वैज्ञानिक/अभियंता 'एसडी' पदों के लिए पहले प्रारंभिक छंटनी की जाएगी, इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
- वैज्ञानिक/अभियंता 'एससी' पदों के लिए पहले कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी और उसमें सफल उम्मीदवारों का व्यक्तिगत साक्षात्कार लिया जाएगा।
वैज्ञानिक/अभियंता की सैलरी कितनी होती है?
वेतनमान की बात करें तो वैज्ञानिक/अभियंता 'एसडी' पदों के लिए वेतन स्तर-11 के अंतर्गत 67,100 रुपये से 2,08,700 रुपये प्रति माह निर्धारित किया गया है। वैज्ञानिक/अभियंता 'एससी' पदों के लिए वेतन स्तर-10 के अंतर्गत 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। इसके अतिरिक्त महंगाई भत्ता और अन्य सुविधाएं इसरो के नियमों के अनुसार दी जाएंगी।
- वैज्ञानिक/अभियंता 'एसडी': 67,100 से 2,08,700 रुपये प्रति माह
- वैज्ञानिक/अभियंता 'एससी': 56,100 से 1,77,500 रुपये प्रति माह