ISRO Recruitment 2022 यह है भर्ती विवरण
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर परीक्षा शुल्क का भुगतान 21 दिसंबर, 2022 तक कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 250 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 68 पदों को भरना है, जिनमें से 21 रिक्तियां वैज्ञानिक/इंजीनियर 'एससी' (इलेक्ट्रॉनिक्स) के पद के लिए हैं। 33 वैज्ञानिक/इंजीनियर 'एससी' (मैकेनिकल) पदों के लिए, और 14 वैज्ञानिक/इंजीनियर 'एससी' (मैकेनिकल) इंजीनियर 'एससी' (कंप्यूटर साइंस) पदों के लिए हैं।
ISRO Recruitment 2022 वैज्ञानिक और अभियंता भर्ती पात्रता मानदंड
इसरो वैज्ञानिक और अभियंता भर्ती के लिए न्यूनतम 65 फीसदी नंबरों के साथ इंजीनियरिंग बीई/ बीटेक डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। इसके अलावा उम्मीदवार के पास ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट यानी गेट 2021 या गेट 2022 की परीक्षा का क्वालिफाई करने का स्कोर कार्ड होना भी जरूरी है। वहीं, इसरो की भर्ती में आवेदन के लिए इच्छुक युवाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित है। हालांकि, आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।