चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग शामिल है। पात्रता के आधार पर, मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार के माध्यम से प्राप्त एपीएआर, शैक्षिक/व्यावसायिक योग्यता, अनुभव प्रोफाइल और व्यक्तित्व, सामान्य जागरूकता और संचार कौशल जैसी विभिन्न विशेषताओं को महत्व दिया जाएगा। साक्षात्कार की तिथि पर उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।
ऐसे करे आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (irctc.com) पर जाएं।
- अब भर्ती या कैरियर अनुभाग पर जाएं।
- IRCTC 2024 अधिसूचना के लिए लिंक देखें।
- इसके बाद अधिसूचना विवरण डाउनलोड करें।
- निर्धारित तिथि पर निर्दिष्ट स्थान पर वॉक-इन इंटरव्यू में उपस्थित हों।
आवेदन कहां भेजें?
आवेदन पत्र मानव संसाधन/कार्मिक विभाग को जीजीएम/एचआरडी, आईआरसीटीसी कॉर्पोरेशन कार्यालय, 12वीं मंजिल, स्टेट्समैन हाउस, बाराखंभा रोड, नई दिल्ली- 110001 को भेजे जाने चाहिए।