इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने बोंगाईगांव रिफाइनरी में प्रशिक्षुओं की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। भर्ती के तहत बीएससी और डिप्लोमा धारकों के लिए तीन ट्रेड/विषयों में कुल 58 पद हैं। इच्छुक उम्मीदवार NAPS/NATS पोर्टल और अनिवार्य माइक्रोसॉफ्ट फॉर्म के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 अक्तूबर 2026 शाम 5 बजे है। खास बात यह है कि चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।
| ट्रेड | पदों की संख्या | श्रेणीवार पद |
|---|---|---|
| ट्रेड अप्रेंटिस - अटेंडेंट ऑपरेटर (केमिकल प्लांट), विषय- रसायन विज्ञान | 36 | यूआर-17, ईडब्ल्यूएस-4, एससी-3, एसटी-1, ओबीसी (एनसीएल)-11, पीडब्ल्यूबीडी-0 |
| ट्रेड अप्रेंटिस (बॉयलर), विषय- मैकेनिकल | 14 | यूआर-6, ईडब्ल्यूएस-1, एससी-1, एसटी-2, ओबीसी (एनसीएल)-4, पीडब्ल्यूबीडी-0 |
| टेक्नीशियन अप्रेंटिस, विषय- इंस्ट्रूमेंटेशन | 8 | यूआर-3, ईडब्ल्यूएस-1, एससी-1, एसटी-1, ओबीसी (एनसीएल)-2, पीडब्ल्यूबीडी-0 |
| कुल | 58 | यूआर-26, ईडब्ल्यूएस-6, एससी-5, एसटी-4, ओबीसी (एनसीएल)-17, पीडब्ल्यूबीडी-0 |
30 सितंबर 2026 को उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 24 साल होनी चाहिए। उम्र के प्रमाण के लिए 10वीं की मार्कशीट या प्रमाणपत्र मान्य होगा।
| वर्ग | अधिकतम उम्र में छूट |
|---|---|
| एससी/एसटी | 5 साल |
| ओबीसी (एनसीएल) | 3 साल |
| दिव्यांगजन | 10 साल |
| एससी/एसटी दिव्यांगजन | दिव्यांगजन की छूट के अलावा 5 साल की अतिरिक्त छूट |
| ओबीसी (एनसीएल) दिव्यांगजन | दिव्यांगजन की छूट के अलावा 3 साल की अतिरिक्त छूट |
दस्तावेज सत्यापन के समय उम्मीदवारों को मूल दस्तावेजों के साथ उनकी स्व-सत्यापित कॉपी भी ले जानी होगी।
मेरिट में चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेज और मेडिकल फिटनेस सही पाए जाने के बाद नियुक्ति का प्रस्ताव दिया जाएगा।