फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IOCL Apprentice 2025: इंडियन ऑयल में 200 अपरेंटिस पदों पर भर्ती; आईटीआई-डिप्लोमा और डिग्राधारकों के लिए मौका

Fri, 17 Jan 2025 04:47 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IOCL Apprenticeship 2025: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने तकनीशियन, ट्रेड और ग्रेजुएट अपरेंटिस के 200 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे विवरण पढ़कर आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
IOCL Apprenticeship 2024, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में भर्ती - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IOCL Apprentice Recruitment 2025: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने तकनीशियन, ट्रेड और ग्रेजुएट अपरेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। अपरेंटिसशिप के कुल 200 पदों पर भर्ती की जानी है। यह भर्ती भारत के दक्षिणी राज्यों के लिए है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com. पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

IOCL Apprentice Vacancy: कुल पदों की संख्या

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 200 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2025 है। इंडियन ऑयल में भरे जाने वाले पदों का विवरण निम्न प्रकार है:
  • ट्रेड अपरेंटिस: 55 पद
  • तकनीशियन अपरेंटिस: 25 पद
  • ग्रेजुएट अपरेंटिस: 120 पद

IOCL Apprentice Eligibility: पात्रता और योग्यता

ट्रेड अपरेंटिस:
  • न्यूनतम कक्षा 10वीं पास।
  • संबंधित ट्रेड में आईटीआई का प्रमाणपत्र।
तकनीशियन अपरेंटिस:
  • संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिप्लोमा।
ग्रेजुएट अपरेंटिस:
  • किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री।

IOCL Apprentice Age Limit: आयु सीमा

  • ट्रेड अपरेंटिस: 18 से 24 वर्ष।
  • तकनीशियन अपरेंटिस: 18 से 24 वर्ष।
  • ग्रेजुएट अपरेंटिस: 18 से 24 वर्ष।
विज्ञापन

IOCL Apprentice Selection Process: चयन प्रक्रिया

  • उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर किया जाएगा।
  • यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो अधिक आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस प्रक्रिया से गुजरना होगा।
 

इन बातों का भी रखें ख्याल

  • चयन उन्हीं उम्मीदवारों का होगा जिन्होंने NAPSNATS पोर्टल पर पंजीकरण किया हो।
  • उम्मीदवारों को इंडियन ऑयल द्वारा निर्धारित मेडिकल मानकों को पूरा करना होगा।
  • इस भर्ती प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा।
इच्छुक उम्मीदवार इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। आवेदन से पहले सुनिश्चित करें कि आपने सभी जरूरी दस्तावेज तैयार कर लिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें