फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IOCL Jobs 2025: इंडियन ऑयल में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, सैलरी 1.40 लाख तक; अभी करें आवेदन

Tue, 04 Mar 2025 12:55 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IOCL Recruitment 2025: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 97 सहायक गुणवत्ता नियंत्रण अधिकारी की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
IOCL Recruitment 2024, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में भर्ती - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IOCL Jobs 2025: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने असिस्टेंट क्वालिटी कंट्रोल ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए आधिकारिक घोषणा की है। इसके लिए अधिसूचना 1 मार्च को जारी की गई थी, और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च 2025 से 21 मार्च 2025 तक चलेगी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल सहायक गुणवत्ता नियंत्रण अधिकारी के कुल 97 पदों को भरना है।

विज्ञापन



 

पात्रता मानदंड

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास रसायन विज्ञान या समकक्ष विषय में मास्टर डिग्री (MSc) होनी चाहिए, और स्नातकोत्तर में कम से कम 60% अंक अनिवार्य हैं।

विज्ञापन


हालांकि, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 55% अंकों की छूट दी गई है। इस भर्ती के तहत मान्य विषयों में इनऑर्गेनिक, ऑर्गेनिक, एनालिटिकल, फिजिकल, एप्लाइड और इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पात्रता मानदंड को ध्यान से पढ़ें और जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

चयन प्रक्रिया

आईओसीएल इस पद के लिए उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में करेगा:
  • कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT): इसमें अभ्यर्थियों के विषय ज्ञान और तार्किक क्षमता की जांच की जाएगी।
  • समूह चर्चा/समूह कार्य: उम्मीदवारों की संवाद क्षमता और टीम वर्क कौशल को परखा जाएगा।
  • व्यक्तिगत साक्षात्कार: फाइनल इंटरव्यू में उम्मीदवारों की पेशेवर योग्यता और संगठन के प्रति उपयुक्तता आंकी जाएगी।

इतना मिलेगा वेतन 

इस भर्ती में असिस्टेंट क्वालिटी कंट्रोल ऑफिसर पद पर चयनित उम्मीदवारों को 40,000 से 1,40,000 तक मासिक वेतन मिलेगा। यह वेतनमान उम्मीदवारों की योग्यता और अनुभव के आधार पर तय किया जाएगा।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क  600 रखा गया है। वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है, यानी वे निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

सेवा बॉन्ड (Service Bond)

चयनित उम्मीदवारों को आईओसीएल में कम से कम तीन वर्षों तक सेवा देना अनिवार्य होगा। यदि कोई उम्मीदवार इस अवधि से पहले कंपनी छोड़ता है, तो उसे सेवा बांड के तहत निर्धारित राशि चुकानी होगी। सेवा बांड की राशि इस प्रकार है:
सामान्य उम्मीदवारों के लिए: 2,00,000 रुपये
एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए: 35,000 रुपये
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें