फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IOCL Jobs: आईओसीएल में 1770 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बेहद नजदीक, इस तारीख तक भर दें फॉर्म

Sat, 31 May 2025 07:19 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IOCL Recruitment: आईओसीएल  में 1770 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बेहद नजदीक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IOCL Jobs: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ग्रेजुएट और ट्रेड अप्रेंटिस के कुल 1770 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही आवेदन विंडो बंद कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर 2 जून से पहले आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 मई 2025 से चालू है। 

योग्यता एवं आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 31 मई 2025 के आधार पर की जाएगी। इससे अधिक या कम आयु वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।  

विज्ञापन


हर ट्रेड के लिए अलग-अलग योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें। कुछ ट्रेड के लिए इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना आवश्यक है, जबकि कुछ ट्रेड के लिए बैचलर डिग्री या 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है। इसके अलावा, कुछ ट्रेडों में स्किल सर्टिफिकेट भी मांगा जा सकता है।

विज्ञापन

चयनित और अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग की अवधि

चयनित उम्मीदवारों की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग की अवधि 12 महीने निर्धारित की गई है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी होने की संभावित तिथि 9 जून 2025 है। वहीं, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 16 जून 2025 से 24 जून 2025 के बीच आयोजित की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाएं।
  • अब होम पेज पर उपलब्ध Career लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Recruitment या भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Click here for New Registration पर क्लिक करके अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें