फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips: योजना और रणनीति में क्या है फर्क? असंभव को संभव बनाने का साहस रखें; जानें सफलता की असली चाबी

Sat, 31 May 2025 06:34 PM IST
शिवम गर्ग रोजर एल. मार्टिन, पूर्व डीन, रोटमैन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट

सार

Strategy vs Planning: रणनीति और योजना एक जैसे नहीं हैं। योजना सिर्फ करने योग्य कार्यों की सूची है, जबकि रणनीति असंभव को संभव बनाने का साहस देती है। जानिए कैसे सही रणनीति बना कर पाएं असली सफलता...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Strategy vs Planning Tips: अक्सर देखा गया है कि लोग योजना और रणनीति को एक जैसा मानने की गलती करते हैं। अगर सही तरीके से देखा जाए, तो ये दोनों चीजें एक जैसी नहीं हैं। जहां योजना बनाना हमेशा यह तय करने के बारे में है कि आपको क्या करना है, वहीं रणनीति की अवधारणा सही लक्ष्य चुनने और जीतने या सफल होने के तरीके का पता लगाने के बारे में है। हमने इन दोनों शब्दों को मिलाकर इसे रणनीतिक योजना कहना शुरू कर दिया। महज शब्दों को मिला देना काफी नहीं है, बल्कि इसका महत्व तभी समझ में आएगा, जब आपको पता हो कि आप कैसे जीतने जा रहे हैं, न कि केवल यह कि आप क्या करने जा रहे हैं। इसलिए आपको योजना और रणनीति के बीच के फर्क को समझकर उसी अनुसार आगे बढ़ना चाहिए।

असंभव को संभव बनाने का साहस

आम तौर पर देखा गया है कि लोग ऐसे कामों की योजना बनाते हैं, जिसे वे बेहद आसानी से करके खुद को बेहतर दिखा सकते हैं। बजाय इसके आपको योजना बनाने से परे जाकर सोचना होगा और असंभव कामों को करने के लिए भी हिम्मत दिखानी होगी। हो सकता है इसके लिए आप जो रणनीति बनाएं, वह आपको जोखिम भरी और कठिन लगे। इससे आप घबरा भी सकते हैं। ऐसा होना सामान्य है, लेकिन याद रखें सफलता केवल योजनाएं बनाने से नहीं, बल्कि साहसिक कदम उठाने से मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सच्चाई से मुंह न मोड़ें

रणनीति बनाते समय आप इसकी सफलता की गारंटी नहीं दे सकते। यह एक योजना बनाने, जिसमें आम तौर पर सुरक्षित व करने योग्य कदम शामिल होते हैं, के विपरीत है। केवल वही करने से जो आपके वश में होता है, अक्सर औसत दर्जे के परिणाम मिलते हैं। असली रणनीति का मतलब यह है कि अगर आपके विचार और प्रयास सही हैं, तो आप जरूर कामयाब होंगे।

स्पष्टता है जरूरी

रणनीति अनिश्चितताओं से भरी होती है। ऐसे में इसे बनाते समय ध्यान रखें कि यह ऐसी हो, ताकि आप इसके तर्क को स्पष्ट रूप खुद भी समझ सकें और दूसरों को भी समझा सकें। इससे राह आसान हो जाती है।

सवालों के जवाब खोजकर आगे बढ़ें

रणनीति का खाका तैयार करते समय खुद से कुछ सवाल जरूर पूछें और उनके जवाबों के अनुसार ही रणनीति बनाएं। खुद से पूछें कि किससे और कहां प्रतिस्पर्धा करने जा रहे हैं? आपके जीतने के तरीके क्या हो सकते हैं? इसके लिए आपको किन चीजों में अच्छा होना चाहिए? कामयाबी के लिए आपको किन तौर-तरीकों की आवश्यकता पड़ेगी? हालांकि, ऐसा करना योजना बनाने की तुलना में थोड़ा परेशान करने वाला हो सकता है, लेकिन ध्यान रखें कि सिर्फ योजना बना लेने से आपको कामयाबी नहीं मिल सकती। बजाय इसके एक सही और कारगर रणनीति बनाकर आगे बढ़ने से आपको सफल होने के सबसे अच्छे मौके मिलते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें