इन पदों पर होगी भर्ती
आईओसीएल विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिसशिप पद भर रहा है, जैसे फिटर, इलेक्ट्रीशियन, डेटा एंट्री ऑपरेटर और मशीनिस्ट। ये पद तकनीशियन अप्रेंटिस (Diploma Holder), ट्रेड अप्रेंटिस (ITI Holder) और ग्रेजुएट अप्रेंटिस (Degree Holder) के लिए उपलब्ध हैं। विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार विस्तृत विवरण आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
आयु सीमा: इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है।
IOCL Apprentice 2025: कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले IOCL की आधिकारिक वेबसाइट (iocl.com) पर जाएं।
- होम पेज पर “Careers” या “Apprenticeship Recruitment” सेक्शन खोजें।
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें। इसमें व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और संपर्क विवरण सही-सही भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें जैसे डिप्लोमा/डिग्री, मार्कशीट, आधार कार्ड आदि।
- आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और PDF/Printout डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।