इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अप्रेंटिस परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दें की ऑयल इंडिया लिमिटेड द्वारा टेक्निकल, नॉन टेक्निकल ट्रेड और टेक्निशियन अप्रेंटिस के पदों पर होने वाली परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com या आगे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने कुल 413 टेक्निकल, नॉन टेक्निकल ट्रेड और टेक्निशियन अपरेंटिस की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, कोचीन और बैंगलोर में 18 अगस्त 2019 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में मल्टीपल चॉइस और ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछें जाएंगे। उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।