फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HSSC सब इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा के परिणाम हुए जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Mon, 12 Aug 2019 02:54 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (HSSC) द्वारा भर्ती परीक्षा परिणाम को जारी कर दिया गया है। यह लिखित परीक्षा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हरियाणा ने सब इंस्पेक्टर पद के लिए आयोजित की थी। वे उम्मीदवार जो परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपने परिणाम को HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच 23 अगस्त को आयोग के कार्यालय में होगी। उम्मीदवारों को सुबह 9:00 बजे तक रिपोर्ट करना होगा और दस्तावेजों को मूल रूप से ले जाना होगा। उम्मीदवार सभी दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियों का एक सेट, एक आईडी प्रमाण और डाउनलोड किए गए आवेदन पत्र की एक प्रति आवश्य लें जाएं। उम्मीदवार अपने परीक्षा परिणाम को नीचे दिए गए चरणों का पालन कर डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

HSSC SI रिजल्ट 2019 कैसे करें चेक -

चरण 1 : आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
चरण 2 : परिणाम टैब वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : एसआई लिखित परीक्षा के लिए परिणाम पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4 : अब आपके सामने आपका परीक्षा परिणाम होगा, उसे डाउनलोड करें।
चरण 5 : परिणाम का एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
HSSC SI  परीक्षा परिणाम डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें :  पुलिस विभाग में निकली भर्तियां, इंस्पेक्टर बनने का ये मौका छूट न जाए

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें