तीसरे चरण के लिए एडमिट कार्ड जल्द
29-30 सितंबर 2025 को हुई Tier-I परीक्षा और 22 फरवरी 2026 को आयोजित Tier-II परीक्षा के आधार पर कुछ उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चुना गया है। जिन अभ्यर्थियों ने न्यूनतम पासिंग मार्क्स हासिल किए हैं, उन्हें अब इंटरव्यू/पर्सनैलिटी टेस्ट में शामिल होना होगा। तृतीय चरण के लिए ई-एडमिट कार्ड और कॉल लेटर जल्द जारी किए जाएंगे।
इंटेलिजेंस ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि जारी की गई सूची मेरिट क्रम में नहीं है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए रोल नंबर और SIB के अनुसार सूची तैयार की गई है, ताकि अभ्यर्थी आसानी से अपना रोल नंबर देख सकें।
देखें रिजल्ट
अंतिम चयन अभी बाकी
ब्यूरो ने कहा है कि केवल द्वितीय चरण की परीक्षा पास करने से किसी उम्मीदवार का अंतिम चयन तय नहीं माना जाएगा। अंतिम चयन इंटरव्यू, चरित्र एवं पूर्ववृत्त जांच, मेडिकल परीक्षा और सभी पात्रता शर्तों को पूरा करने के बाद ही किया जाएगा। यदि परिणाम में बाद में कोई गलती या त्रुटि मिलती है तो उसे सुधारने का अधिकार भी इंटेलिजेंस ब्यूरो के पास सुरक्षित रहेगा।
4987 पदों पर होगी भर्ती
टियर-2 परीक्षा में सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों को अब जल्द ही टियर-3 यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू कुल 50 अंकों का होगा, जिसके आधार पर अंतिम चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 4987 उम्मीदवारों की नियुक्ति सिक्योरिटी असिस्टेंट/एग्जीक्यूटिव पद पर की जाएगी।