आवेदन के लिए योग्यता
इन पदों के लिए केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रुमेंटेशन और सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री मांगी गई है। उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में 1 वर्ष से लेकर 15 वर्ष तक का अनुभव होना चाहिए। भर्ती में डिजाइन, ड्राफ्टिंग, पाइपिंग, स्ट्रक्चरल डिजाइन, ऑटोमेशन, इलेक्ट्रिकल सिस्टम और सिविल अनुमान जैसे कार्य शामिल हैं। योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
कितना मिलेगा वेतन?
चयनित उम्मीदवारों को अनुभव के आधार पर अच्छा मासिक वेतन दिया जाएगा। ड्राफ्ट्समैन पदों पर वेतन लगभग 25,750 से 36,770 तक रहेगा, जबकि सीनियर ड्राफ्ट्समैन को 31,700 से 42,660 तक सैलरी मिलेगी। इंजीनियर डिजाइन पदों के लिए वेतन 35,520 से शुरू होकर 47,120 तक जाएगा। वहीं डिप्टी मैनेजर, सीनियर मैनेजर और असिस्टेंट जनरल मैनेजर पदों पर उम्मीदवारों को अनुभव के अनुसार 40,000 से 67,240 प्रति माह तक समेकित वेतन दिया जाएगा।
समझें चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में ड्राफ्ट्समैन और सीनियर ड्राफ्ट्समैन पदों (पोस्ट कोड 1 से 6) के लिए उम्मीदवारों का चयन इंजीनियरिंग ड्राफ्टिंग सॉफ्टवेयर आधारित स्किल टेस्ट के जरिए किया जाएगा। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट तैयार होगी।
यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो अधिक अनुभव, डिप्लोमा पास करने का पुराना वर्ष और अधिक आयु को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं इंजीनियर, डिप्टी मैनेजर, सीनियर मैनेजर और असिस्टेंट जनरल मैनेजर पदों (पोस्ट कोड 7 से 34) के लिए चयन सीधे इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।