चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
IB ACIO भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। टियर-I, टियर-II और इंटरव्यू।
पहला चरण टियर-I परीक्षा है, जो 100 अंकों की होती है। इसमें जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग, इंग्लिश और जनरल स्टडीज से बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाते हैं। इस परीक्षा को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट मिलेंगे।
दूसरा चरण टियर-II है, जो 50 अंकों का वर्णनात्मक पेपर होगा। इसमें 30 अंकों का निबंध लेखन और 20 अंकों का अंग्रेजी समझ व संक्षेप लेखन शामिल है। अंत में टियर-III (इंटरव्यू) होगा, जिसकी कुल मार्किंग 100 अंक की है।
कितना मिलेगा वेतन?
IB ACIO ग्रेड-II (एक्जीक्यूटिव) पद पर चयन होने के बाद उम्मीदवारों को लेवल-7 पे स्केल के तहत वेतन मिलेगा, जो लगभग 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये प्रति माह तक हो सकता है। इसके साथ ही कर्मचारियों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार विभिन्न भत्ते जैसे एचआरए, DA, TA और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।