भारतीय रेलवे ने तीन जून को आश्वासन दिया है कि किसी भी कर्मचारी की नौकरी नहीं जाएगी परंतु आने वाले दिनों में रेलवे की कर्मचारियों का कामकाज में बदलाव हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे ने एक पत्र जारी कर अपने महाप्रबंधकों से कहा था कि वे नए पदों का सृजन रोक दें और रिक्तियों में भी पचास प्रतिशत की कटौती भी करें।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रेलवे बोर्ड के महानिदेशक (मानव संसाधन) आनंद एस. खाटी ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारतीय रेल संख्या में कटौती नहीं कर रही है, सिर्फ कुछ लोगों का काम बदल सकता है। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जाएगा परंतु किसी भी कर्मचारी की नौकरी नहीं जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय रेलवे बिना कौशल वाली नौकरियों से कौशल वाली नौकरियों की ओर जा रही हैं।
वहीं उन्होंने रेलवे के महाप्रबंधकों को जारी किए गए पत्र के बारे में कहा कि दिए गए आदेश का तात्यर्य उन पदों की भर्ती से बचना है जहां पर काम नहीं है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जिन पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है, वे चलती रहेंगी और उन पर नियुक्ति भी की जाएंगी। जिन भर्तीयों के संबंध में विज्ञापन जारी हो चुके हैं उनमें किसी भी तरह को कोई भी बदलाव नहीं होगा।
ये भी पढे़ें : Sarkari Naukri 2020 Live: अगर करना चाहते हैं सरकारी नौकरी, तो NDA, IBPS, SSC, UPPCL समेत कई विभागों में कर सकते हैं आवेदन
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।