इंडियन नेवी द्वारा अगस्त 2020 बैच
- फोटो : सोशल मीडिया
Indian Navy SSR AA Result 2020: भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने अभी हाल ही में सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (SSR) एवं आर्टिफिसर अप्रेंटिस (AA) के पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। बता दें कि अब इस परीक्षा के परिणाम जारी हो गए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे भारतीय नौसेना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं। ध्यान दे कि भारतीय नौसेना की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.com है। उम्मीदवार आगे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी अपना परिणाम देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
कोरोना की दहशत: मध्यप्रदेश बोर्ड ने की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं स्थगित
मुख्य जानकारी-
- बता दें कि सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (SSR) एवं आर्टिफिसर अप्रेंटिस (AA) की परीक्षा ऑनलाइन आयेजित की गई थी।
- उम्मीदवार नीचे दिए निम्न चरणों का पालन करके अपने परिणाम देख सकते हैं।
- भारतीय नौसेना की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.com है।
ऐसे देखें अपने परिणाम-
चरण 1 – सबसे पहले उम्मीदवार इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.com पर जाएं।
चरण – 2 उसके बाद होमपेज पर दिए गए लॉग इन टैब पर क्लिक करें।
चरण – 3 अब अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करें और व्यू रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
चरण – 4 जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने परिणाम खुल जाएंगे।
चरण – 5 भविष्य के लिए परिणाम डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
ये भी पढ़ें-
जनता कर्फ्यू क्या है? 14 घंटे के लिए लोग हो जाएंगे घरों में बंद
परिणाम देखने के लिए यहां
क्लिक करें...