फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Navy SSC Recruitment 2025: भारतीय नौसेना में 250+ पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि आज, तुरंत करें पंजीकरण

Tue, 25 Feb 2025 11:23 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Indian Navy Recruitment 2025: भारतीय नेवी ने शॉर्ट सर्विस कमीशन के 270 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज यानी 25 फरवरी 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Indian Navy SSC Officer 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Indian Navy SSC Officer Recruitment 2025: भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज यानी 25 फरवरी 2025 निर्धारित की है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है और इच्छुक हैं, वे तुरंत भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। ध्यान रहे कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 8 फरवरी 2025 को हुई थी और कुल 270 पदों पर चयन किया जाएगा।

पद विवरण

भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित इस भर्ती अभियान में कुल 270 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदों का विवरण निम्नलिखित है:
  • एग्जीक्यूटिव ब्रांच: 60 पद  
  • पायलट: 26 पद  
  • नेवल एयर ऑपरेशन ऑफिसर: 22 पद  
  • एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC): 18 पद  
  • लॉजिस्टिक्स: 28 पद  
  • एजुकेशन: 15 पद  
  • इंजीनियरिंग ब्रांच: 38 पद  
  • इलेक्ट्रिकल ब्रांच: 45 पद  
  • नेवल कंस्ट्रक्टर*: 18 पद 
विज्ञापन
विज्ञापन

योग्यता और पात्रता

उम्मीदवारों के लिए शैक्षिक योग्यता निम्नलिखित है:
  • एग्जीक्यूटिव ब्रांच (GS(X)/ Hydro Cadre): BE/B.Tech (किसी भी विषय में) न्यूनतम 60% अंक के साथ।  
  • पायलट / नेवल एयर ऑपरेशन ऑफिसर (Observers): BE/B.Tech (किसी भी विषय में) न्यूनतम 60% अंक के साथ।  
  • लॉजिस्टिक्स: BE/B.Tech (किसी भी विषय में) या MBA/PG डिप्लोमा सहित।  
  • एजुकेशन: BE/B.Tech (60% अंक के साथ) विभिन्न इंजीनियरिंग क्षेत्रों में।  
  • इंजीनियरिंग ब्रांच: BE/B.Tech (60% अंक के साथ) विभिन्न शाखाओं में। 
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले भर्ती के ऑफिशियल नोटिफिकेशन में शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य आवश्यक जानकारी को ध्यान से पढ़ें।  

कैसे करें आवेदन  

  • सबसे पहले, उम्मीदवारों को joinindiannavy.gov.in पर जाना होगा।  
  • होम पेज पर दिए गए "Apply Online" लिंक पर क्लिक करें।  
  • इसके बाद, उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।  
  • रजिस्ट्रेशन के बाद, उम्मीदवार लॉग इन करके एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।  
  • आवेदन पत्र भरने के बाद, उम्मीदवार फॉर्म को अच्छे से चेक करें और आवेदन शुल्क जमा करें।  
  • इसके बाद, उम्मीदवार फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर भविष्य के लिए रख सकते हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें