फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Navy: नौसेना की एसएससी एग्जीक्यूटिव भर्ती का नोटिस जारी, आईटी पदों पर बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

Tue, 05 May 2026 07:30 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Indian Navy SSC Executive IT Officer Recruitment 2026: भारतीय नौसेना शॉर्ट सर्विस कमीशन के आधार पर आईटी ऑफिसर भर्ती का नोटिस जारी किया है। आवेदन 16 मई से 1 जून तक होंगे। चयन बिना लिखित परीक्षा, एसएसबी इंटरव्यू व मेडिकल के आधार पर होगा। योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Indian Navy SSC Executive IT Recruitment 2026 - फोटो : AI Genrated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Indian Navy SSC IT Officer Recruitment 2026: भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) एग्जीक्यूटिव ब्रांच (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 15 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 मई 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 1 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए केवल अविवाहित भारतीय नागरिक ही आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी 2002 से 1 जुलाई 2007 के बीच होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास MSc, BE, B.Tech, M.Tech या MCA जैसी डिग्री होनी चाहिए, जो आईटी या कंप्यूटर साइंस से संबंधित हो।

साथ ही, उम्मीदवार के 10वीं या 12वीं में अंग्रेजी विषय में कम से कम 60% अंक होना अनिवार्य है। अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन चयन होने पर उन्हें समय पर अपनी डिग्री पूरी करने का प्रमाण देना होगा।
 
मानदंड विवरण
राष्ट्रीयता केवल अविवाहित भारतीय नागरिक (पुरुष व महिला)
जन्म तिथि 01 जनवरी 2002 से 01 जुलाई 2007 के बीच
शैक्षणिक योग्यता (ऑप्शन 1) MSc / BE / B.Tech / M.Tech (कंप्यूटर साइंस, आईटी, एआई, साइबर सिक्योरिटी आदि) में कम से कम 60% अंक
शैक्षणिक योग्यता (ऑप्शन 2) MCA + BCA / BSc (CS/IT) के साथ, कुल 60% अंक
अंग्रेजी योग्यता 10वीं या 12वीं में अंग्रेजी में न्यूनतम 60% अंक
अंतिम वर्ष के छात्र आवेदन कर सकते हैं (डिग्री का प्रमाण समय पर देना होगा)
एनसीसी छूट एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट (B ग्रेड) पर SSB शॉर्टलिस्टिंग में 5% छूट
 

पद, वेतन और ट्रेनिंग

चयनित उम्मीदवारों को सब-लेफ्टिनेंट (Sub Lieutenant) रैंक पर नियुक्त किया जाएगा। शुरुआती बेसिक सैलरी 56,100 रुपये प्रति माह होगी, इसके अलावा अन्य भत्ते भी मिलेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को केरल के एझिमाला स्थित इंडियन नेवल अकादमी (INA) में ट्रेनिंग दी जाएगी, जो जनवरी 2027 से शुरू होगी।
 
बिंदु विवरण
संगठन भारतीय नौसेना (Indian Navy)
पद का नाम एसएससी ऑफिसर (एग्जीक्यूटिव - आईटी ब्रांच)
कुल पद 15
आवेदन मोड ऑनलाइन
आवेदन शुरू 16 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 01 जून 2026
कोर्स जनवरी 2027 बैच
ट्रेनिंग स्थान इंडियन नेवल अकादमी (INA), एझिमाला, केरल
प्रारंभिक पद सब-लेफ्टिनेंट
वेतन 56,100 रुपये प्रति माह + भत्ते
चयन प्रक्रिया शॉर्टलिस्टिंग + एसएसबी इंटरव्यू + मेडिकल
लिखित परीक्षा नहीं होगी
आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in
आधिकारिक नोटिस यहां क्लिक कर देखें...
 

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी:
  • शॉर्टलिस्टिंग (नॉर्मलाइज्ड मार्क्स के आधार पर)
  • एसएसबी इंटरव्यू
  • मेडिकल परीक्षण
अंतिम मेरिट लिस्ट एसएसबी इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

आवेदन से जुड़ी जरूरी बातें

उम्मीदवार केवल एक ही आवेदन कर सकते हैं। एक से अधिक आवेदन करने पर अभ्यर्थन रद्द कर दिया जाएगा। आवेदन जमा करने के बाद उसमें किसी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकेगा।

आवेदन के समय आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, फोटो और अन्य जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने होंगे। सभी दस्तावेज स्पष्ट और सही फॉर्मेट में होने चाहिए, वरना आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें