फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGNOU Job Drive: कल नोएडा में इग्नू का जॉब फेयर, 200+ वैकेंसी, सैलरी 2.04 लाख तक; ग्रेजुएट्स के लिए मौका

Tue, 05 May 2026 06:08 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IGNOU Job Fair Noida: 6 मई को नोएडा के सेक्टर-2 में इग्नू की जॉब ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। इसमें 200 से अधिक रिक्तियों पर योग्य अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। इग्नू के छात्र/पूर्व छात्र इस प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल हो सकते हैं। एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पद पर सालाना सैलरी 2.04 लाख रुपये होगी।
 
विज्ञापन
IGNOU, इग्नू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IGNOU Job Fair Noida: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के कैंपस प्लेसमेंट सेल द्वारा छात्रों और पूर्व छात्रों के लिए एक जॉब ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। यह प्लेसमेंट ड्राइव 6 मई 2026 को सुबह 10:00 बजे से आयोजित होगी। कार्यक्रम का आयोजन नोएडा के सेक्टर-2 स्थित NTPL डिजिटल सर्विसेज, बी-20, बी ब्लॉक में किया जाएगा।

विज्ञापन

200 से अधिक वैकेंसी, 2.04 लाख तक वेतन

इस प्लेसमेंट ड्राइव में 200 से अधिक वैकेंसी उपलब्ध हैं। NTPL डिजिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा AO (एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर) पद के लिए भर्ती की जाएगी। इस पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को लगभग 2.04 लाख रुपये प्रति वर्ष का वेतन दिया जाएगा।

इग्नू की जॉब ड्राइव में कौन ले सकता है भाग?

इग्नू की प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित इस जॉब ड्राइव में योग्यता के रूप में किसी भी स्ट्रीम में स्नातक (UG/Any Stream Graduate) उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा BA, B.Ed, BSc, BCom, BBA जैसे कोर्स करने वाले पास-आउट या फ्रेशर्स भी इस अवसर के लिए पात्र हैं।

कंपनी द्वारा उम्मीदवारों में बेहतर कम्युनिकेशन स्किल, टीमवर्क, क्रिएटिविटी, अनुकूलन क्षमता, टाइम मैनेजमेंट और डिजिटल लिटरेसी जैसी क्षमताओं की अपेक्षा की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को जॉब रोल के अनुसार अतिरिक्त प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लेने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को पहले से रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसके लिए गूगल फॉर्म का लिंक उपलब्ध कराया गया है।

नोटिस देखें...
विज्ञापन

जरूरी निर्देश

उम्मीदवारों को अपने साथ अपडेटेड सीवी की कम से कम दो कॉपी, सरकारी पहचान पत्र या इग्नू आई-कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और यदि हो तो अनुभव प्रमाण पत्र लेकर आना अनिवार्य होगा। विश्वविद्यालय ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे समय से पहले स्थल पर पहुंचें और दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें। यह जॉब ड्राइव छात्रों के लिए करियर की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें