Indian Navy SSC Vacancy: अगर आपके पास इंजीनियरिंग, बीएससी, बीएससी (आईटी) या बीकॉम की डिग्री है और आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके पास भारतीय नौसेना में करियर बनाने का शानदार अवसर है। भारतीय नौसेना ने कार्यकारी, शिक्षा और तकनीकी शाखा में विभिन्न पदों के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) अधिकारियों की भर्ती हेतु विस्तृत अधिसूचना जारी की है।
शॉर्ट सर्विस कमीशन के माध्यम से अधिकारियों के विभिन्न 260 पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 अगस्त, 2025 से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 1 सितंबर, 2025 है। इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in के माध्यम से आवेदन करना होगा।