5 दिन के लिए साक्षात्कार
चयनित उम्मीदवारों को 5 दिन के SSB साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। पहले दिन बुद्धिमत्ता टेस्ट (OIR) और इमेज पर्सेप्शन और डिस्क्रिप्शन टेस्ट (PP&DT) लिया जाता है। उसके बाद मनोवैज्ञानिक टेस्ट, समूह कार्य (GTO) और व्यक्तिगत साक्षात्कार होते हैं।
साक्षात्कार के बाद उम्मीदवारों की सैन्य अस्पताल में पूरी मेडिकल जांच की जाती है। SSB और मेडिकल टेस्ट के आधार पर ही अंतिम योग्यता सूची बनाई जाती है।
यह भी पढ़ें: नौसेना में अधिकारी बनने का मौका, 260 पदों पर भर्ती का नोटिस जारी
इतना मिलेगा वेतन
सब-लेफ्टिनेंट के पद पर प्रारंभिक मासिक वेतन लगभग 1,25,000 रुपये है। इसके अलावा, अधिकारियों को अलग-अलग भत्ते भी मिलते हैं।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले Indian Navy की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब “SSC Recruitment” लिंक पर क्लिक करें।
- नए उम्मीदवार के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- सही ईमेल और मोबाइल नंबर डालें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और फॉर्म भरना शुरू करें।
- व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, और अन्य विवरण सही-सही भरें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक प्रमाण पत्र अपलोड करें।
- फॉर्म भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद सबमिट करें।