INDIAN NAVY MR RESULT 2020: भारतीय नौसेना ने मैट्रिक रिक्रूट 04/2020 बैच की परीक्षा की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। यह मेरिट लिस्ट शैफ, स्टीवार्ड और हाईजीनिस्ट के पदों के लिए जारी की गई है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठे थे, वे भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। भारतीय नौसेना की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in है। उम्मीदवार आगे दिए लिंक के माध्याम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
INDIAN NAVY MR Merit List : ऐसे करें डाउनलोड -
चरण - 1 सबसे पहले भारतीय नौसेना की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
चरण - 2 उसके बाद होमपेज पर 'Indian Navy MR result' के टैब पर क्लिक करें।
चरण - 3 क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
चरण - 4 जैसे ही नया पेज खुलेगा आप अपनी जरूरी जानकारी जैसे- ई-मेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
चरण - 5 लॉगइन करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
चरण - 6 रिजल्ट को डाउनलोड कर भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर अपने पास रखें।