फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Navy INCET Exam: भारतीय नौसेना नागरिक प्रवेश परीक्षा के लिए जारी हुआ एग्जाम शेड्यूल, यहां जानें तिथियां

Thu, 22 Aug 2024 05:31 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Indian Navy INCET Exam Schedule: भारतीय नौसेना ने भारतीय नौसेना नागरिक प्रवेश परीक्षा के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी कर दी है। परीक्षा सितंबर में आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Indian Navy INCET Exam Schedule: भारतीय नौसेना ने भारतीय नौसेना नागरिक प्रवेश परीक्षा का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा 10 से 14 सितंबर, 2024 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा 90 मिनट की होगी।
विज्ञापन


अधिसूचना में कहा गया है, "INCET 01/2024: CBT परीक्षा की संभावित तिथियां 10-09-2024 से 14-09-2024 तक हैं। सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे परीक्षा के लिए खुद को उपलब्ध कराए।"

आवेदकों को अपने एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट परीक्षा स्थल पर ले जाना होगा, अन्यथा उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।


रिक्ति विवरण
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ - 16 पद
  • फायरमैन - 444 पद
  • ट्रेड्समैन मेट - 161 पद
  • पेस्ट कंट्रोल वर्कर - 18 पद
  • फायर इंजन ड्राइवर - 58 पद
  • कुक - 9 पद
  • चार्जमैन (विभिन्न विषय) - 29 पद
  • वैज्ञानिक सहायक - 4 पद
  • ड्राफ्ट्समैन (निर्माण) - 2 पद
विज्ञापन
विज्ञापन

इस भर्ती अभियान का उद्देश्य भारतीय नौसेना में कुल 741 रिक्तियों को भरना है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया  2 अगस्त तक खुली थी। इस भर्ती के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 295 रुपये और एससी/एसटी अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें