Navy Recruitment 2022: रिक्तियों का विवरण और आयु सीमा
भारतीय नौसेना भर्ती अभियान का उद्देश्य ट्रेड्समैन मेट के लिए कुल 112 रिक्तियों को भरना है। चयनित उम्मीदवारों को मुख्यालय, अंडमान और निकोबार कमांड के अधिकार क्षेत्र के तहत विभिन्न इकाइयों / उप-इकाइयों / विभागों में सेवा करने की आवश्यकता होगी। नौसेना भर्ती के लिए आवेदक उम्मीदवार की आयु छह सितंबर, 2022 को 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट नियमानुसार देय होगी।
पात्रता मापदंड
शैक्षिक योग्यता : उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / संस्थानों से कक्षा 10वीं या मैट्रिक पास होना चाहिए और संबंधित ट्रेड में किसी मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से प्रमाण पत्र होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया
भारतीय नौसेना भर्ती के लिए सभी शॉर्टलिस्ट किए गए / योग्य उम्मीदवारों को एक लिखित परीक्षा में उपस्थित होना होगा जिसमें आवश्यक योग्यता के आधार पर वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। ट्रेड्समैन मेट भर्ती के लिए लिखित परीक्षा पोर्ट ब्लेयर में आयोजित की जाएगी।