फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Navy Bharti 2022: भारतीय नेवी एसएसआर-एमआर के पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी मौका, जल्दी करें अप्लाई

Wed, 28 Dec 2022 11:30 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Indian Navy Bharti 2022: इंडियन नेवी में भर्ती के लिए कई पदों अधिसूचना जारी की गई थी। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। आवेदन करने की आज यानी 28 दिसंबर 2022 आखिरी तारीख है। 

 
विज्ञापन
भारतीय नौसेना - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Indian Navy Recruitment 2022: भारतीय नौसेना ने सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (एसएसआर) और मैट्रिक भर्ती (एमआर) के तहत अग्निवीर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। भारतीय नौसेना एसएसआर एमआर के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का आज यानी 28 दिसंबर 2022 आखिरी दिन है।  इसके लिए इच्छुक अविवाहित पुरुष और अविवाहित महिला उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर आज यानी 28 दिसंबर 2022 तक ही आवेदन कर सकत हैं। 

 

विज्ञापन

आखिरी डेट आगे बढ़ी

बता दें कि भारतीय नौसेना के इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तिथि पहले 17 दिसंबर 2022 थी, जिसे आगे बढ़ाकर 28 दिसंबर कर दिया गया था। उम्मीदवार ध्यान रखें कि आवेदन की आखिरी तारीख एक बार आगे बढ़ चुकी है इसलिए अब संभावना कम है कि फिर से ऐसा हो। अगर अभी तक आवेदन नहीं किया है तो फटाफट कर लें। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1500 पद पर भर्ती होगी। इनमें से 1400 पद एसएसआर के और 100 पद एमआर के हैं। 

 

Indian Navy Recruitment 2022 यह है पदों की संख्या

इस भर्ती का उद्देश्य 1500 रिक्त पदों को भरने के लिए है। इनमें से 1400 पद भारतीय नौसेना एसएसआर भर्ती 2022 के लिए हैं और 100 पद भारतीय नौसेना एमआर भर्ती 2022 के लिए 01/2023 (23 मई) बैच के लिए हैं। एसएसआर भर्ती के तहत 1120 पुरुष और 280 महिला उम्मीदवार की भर्ती होगी। इसके साथ ही एमआर भर्ती के तहत 80 पुरुष और 20 महिला उम्मीदवारों की भर्ती होगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 550 रुपये की आवेदन फीस देनी होगी। 

 

Indian Navy Recruitment 2022 शैक्षणिक योग्यता

NAVY SSR - उम्मीदवार को शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन से गणित और फिजिक्स और केमिस्ट्री/ बायोलॉजी/ कंप्यूटर साइंस के साथ 12वीं पास होना चाहिए।
NAVY MR - उम्मीदवार को शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन से 10वीं पास होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु सीमा एक मई 2002 से 31 अक्तूबर 2005 के बीच होना चाहिए। इसका मतलब यह है कि साढ़े सत्रह से लेकर 21 साल होना चाहिए।   

 

विज्ञापन

Indian Navy Recruitment 2022  उम्मीदवारों का चयन

उम्मीदवारों का चयन तीन फेज में होने वाली परीक्षा से किया जाएगा। इसमें पहले लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद पीएफटी और प्रारंभिक मेडिकल परीक्षा और बाद में फाइनल रिक्रूटमेंट मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें