नेवी की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1500 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 1400 रिक्तियां अग्निवीर (SSR) - 01/2023 बैच के लिए और 100 अग्निवीर (MR) - 01/2023 बैच के लिए हैं। इसके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 07 फरवरी से 09 फरवरी, 2023 तक आयोजित होगी।
Indian Navy Recruitment 2022 यह है पदों की संख्या
बता दें कि इस भर्ती का उद्देश्य 1500 रिक्त पदों को भरने के लिए है। इनमें से 1400 पद भारतीय नौसेना एसएसआर भर्ती 2022 के लिए हैं और 100 पद भारतीय नौसेना एमआर भर्ती 2022 के लिए 01/2023 (23 मई) बैच के लिए हैं। एसएसआर भर्ती के तहत 1120 पुरुष और 280 महिला उम्मीदवार की भर्ती होगी। इसके साथ ही एमआर भर्ती के तहत 80 पुरुष और 20 महिला उम्मीदवारों की भर्ती होगी।