कौन कर सकता है आवेदन?
भारतीय तटरक्षक बल में नाविक और यांत्रिक पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है:
- नाविक (जनरल ड्यूटी): उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा गणित और भौतिकी विषयों के साथ पास की हो।
- नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच): केवल 10वीं पास होना पर्याप्त है।
- यांत्रिक पद: उम्मीदवार ने 10वीं या 12वीं के साथ इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या टेलीकम्युनिकेशन (रेडियो/पावर) इंजीनियरिंग में AICTE मान्यता प्राप्त संस्थान से 2 से 4 वर्ष का डिप्लोमा किया हो।
आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 18 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अलग-अलग पदों और बैच के अनुसार जन्मतिथि की पात्रता अलग-अलग है, जिसकी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।
भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन यहां पढ़ें...
वेतनमान
भारतीय तटरक्षक बल में चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान और भत्ते प्रदान किए जाएंगे। नाविक (जनरल ड्यूटी और डोमेस्टिक ब्रांच) पद पर चयनित उम्मीदवारों को 21,700 रुपये बेसिक पे (पे लेवल-3) मिलेगा, साथ ही उन्हें अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। वहीं, यांत्रिक पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 29,200 रुपये (पे लेवल-5) का बेसिक पे मिलेगा, इसके अतिरिक्त 6,200 रुपये का यांत्रिक भत्ता और अन्य लागू भत्ते भी प्राप्त होंगे।
चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PFT)
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल जांच
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।