ICG Navik Yantrik Recruitment Last Date Extended: भारतीय तट रक्षक यानी इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने नविक (जनरल ड्यूटी), नविक (घरेलू शाखा) और यांत्रिक की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा आगे बढ़ा दी है। योग्य उम्मीदवार 24 सितंबर तक पोर्टल joinindiancoastguard.cdac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले की आवेदन की आखिरी तारीख 22 सितंबर तक थी।
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाएं।
आईसीजी में "नामांकित कार्मिक (सीजीईपीटी) के रूप में शामिल हों" पर जाएं।
अपकमिंग अपॉर्चुनिटीज के विकल्प पर जाएं और सीजीईपीटी 01/2023 के लिए अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
अब व्यक्तिगत विवरण का उपयोग करके पंजीकरण करें और फिर आवेदन पत्र भरें।
उम्मीदवार अपने दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।