फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IB SO Vacancy 2026: इंडियन बैंक में मैनेजर के 350 पदों पर भर्ती, सैलरी 1.05 लाख तक; जानें कौन कर सकता है आवेदन

Wed, 08 Apr 2026 01:14 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Indian Bank SO Recruitment 2026: इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026 के तहत मैनेजर सहित विभिन्न पदों पर 350 वैकेंसी निकाली हैं। इस भर्ती के जरिए  मैनेजर, सीनियर मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर सहित विभिन्न स्तरों पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
Indian Bank - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Indian Bank SO Vacancy 2026: चेन्नई स्थित प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक इंडियन बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत आईटी, क्रेडिट, फाइनेंस, रिस्क मैनेजमेंट, ट्रेजरी, वेल्थ मैनेजमेंट, एचआर, मार्केटिंग, सिक्योरिटी, सिविल इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर जैसे विभागों में मैनेजर, सीनियर मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर सहित विभिन्न स्तरों पर 350 स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) पदों को भरा जाना है।

क्या होनी चाहिए योग्यता?

इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए योग्यता भी अलग रखी गई है। आईटी पदों के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस, आईटी या ईसीई में बीई/बीटेक, एमसीए या NIELIT ‘B’ लेवल की डिग्री होनी चाहिए। वहीं क्रेडिट और फाइनेंस पदों के लिए एमबीए (Finance), एमबीए (वित्त), सीए, आईसीडब्ल्यूए या सीएफए जैसी प्रोफेशनल योग्यता जरूरी है। CA पद के लिए उम्मीदवार का ICAI का सदस्य होना अनिवार्य है।

विज्ञापन


सुरक्षा पदों के लिए उम्मीदवार स्नातक होना चाहिए और उसके पास सेना, पुलिस या अर्धसैनिक बल में JCO/इंस्पेक्टर स्तर की कम से कम 5 साल की सेवा का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा सिविल इंजीनियर के लिए BE Civil में कम से कम 60% अंक जरूरी हैं, जबकि आर्किटेक्ट पद के लिए B.Arch डिग्री के साथ CoA में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।

कितना मिलेगा वेतन?

पैमाना पद वेतनमान
स्केल I सहायक प्रबंधक 48,480 - 85,920
स्केल II मैनेजर 64,820 - 93,960
स्केल III वरिष्ठ प्रबंधक 85,920 - 1,05,280
विज्ञापन

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

आवेदन शुल्क का भुगतान उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं, जिसमें डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई का उपयोग किया जा सकता है। शुल्क की बात करें तो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹175 (केवल सूचना शुल्क) निर्धारित है, जबकि सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹1000 रखा गया है।

समझें बॉन्ड के नियम

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों के लिए स्केल II और III पदों पर 1 वर्ष की परिवीक्षा अवधि तय की गई है। साथ ही, उम्मीदवारों को कम से कम 2 साल तक नौकरी करना अनिवार्य होगा। इसके लिए स्केल I पद पर 2 लाख और स्केल II और III पदों पर 3 लाख का बॉन्ड भरना होगा। यदि कोई अभ्यर्थी 2 साल पूरे होने से पहले नौकरी छोड़ता है, तो उसे बॉन्ड की पूरी राशि के साथ नोटिस पीरियड का वेतन और ट्रेनिंग का खर्च भी वापस करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें