कौन कर सकता है आवेदन
उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में स्नातक, बी.टेक/बीई, स्नातकोत्तर, सीए, एमएससी, एमबीए/पीजीडीएम, एमसीए, एमएस, या आईसीएसआई की डिग्री होना अनिवार्य है।
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 23 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 36 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु में छूट नियमानुसार लागू होगी।
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है, जबकि एससी, एसटी और पीएच उम्मीदवारों के लिए यह 175 रुपये है। भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
वेतन
स्केल II का वेतन 64,820 रुपये से 93,960 रुपये तक है, जबकि स्केल III का वेतन 85,920 रुपये से 1,05,280 रुपये तक निर्धारित किया गया है। इसके अलावा, स्केल IV का वेतन 1,02,300 रुपये से 1,20,940 रुपये तक है।
परीक्षा पैटर्न
परीक्षा में अलग-अलग विषयों के प्रश्न होंगे। अंग्रेजी भाषा में 20 प्रश्न और 20 अंक, व्यावसायिक ज्ञान (संबंधित क्षेत्र) में 60 प्रश्न और 120 अंक, तर्कशक्ति में 40 प्रश्न और 40 अंक, और मात्रात्मक योग्यता में 40 प्रश्न और 40 अंक होंगे। कुल मिलाकर 160 प्रश्न और 220 अंक होंगे। अंग्रेजी भाषा के प्रश्न केवल अंग्रेजी में होंगे, बाकी विषय अंग्रेजी और हिंदी दोनों में होंगे। परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे है।
अंग्रेजी भाषा, तर्कशक्ति और मात्रात्मक योग्यता जैसे कुछ खंडों के अंक अंतिम परिणाम में नहीं जोड़े जाएंगे। अन्य विषयों में यदि कोई प्रश्न गलत उत्तर दिया जाता है, तो उसका 1/4 अंक काटा जाएगा। खाली छोड़ने पर कोई दंड नहीं होगा।
100 अंकों का होगा साक्षात्कार
लिखित/ऑनलाइन परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों की संख्या अनारक्षित वर्ग के लिए रिक्तियों का 3 गुना और आरक्षित वर्ग के लिए रिक्तियों का 5 गुना होगी। रिक्तियों की संख्या और प्रदर्शन के अनुसार कट-ऑफ अंक तय किए जाएंगे और उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। साक्षात्कार में कुल अंक 100 होंगे।
देखें आधिकारिक नोटिस