Indian Army SSC Recruitment 2023: कुल पद
भारतीय सेना के शॉर्ट सर्विस कमीशन अभियान का उद्देश्य 196 एसएससी टेक्निकल ऑफिसर पदों को भरना है। इसकी आवेदन प्रक्रिया joinindianarmy.nic.in पर जाकर पूरी की जा सकती है। इन पदों की जानकारी कुछ इस प्रकार है।
-
62वां शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) तकनीकी अधिकारी-पुरुष - 175 पद
-
33वां शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससीडब्ल्यू) तकनीकी अधिकारी- महिला- 19 पद
-
एसएससीडब्ल्यू टेक और नॉन-टेक (केवल रक्षा कर्मियों की विधवाओं के लिए) - 02 पद
Indian Army SSC Recruitment 2023: आयु सीमा
भारतीय सेना के शॉर्ट सर्विस कमीशन के एसएससी टेक्निकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष तय है। इस प्रक्रिया में अधिकतम आयु सीमा वर्गानुसार 27 से 35 वर्ष के मध्य निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु सीमा में सरकारी मानकों के अनुसार छूट दी गई है।
Indian Army SSC Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता एवं वेतन
उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में स्नातक/ बीई/ बीटेक में इंजीनियरिंग डिग्री एवं अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया में चयनित होने के बाद उम्मीदवार को 56 हजार 100 रुपये से लेकर 2 लाख 50 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
Indian Army SSC Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया
शैक्षणिक योग्यता के आधार पर चयनित किए गए अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इसके अलावा अभ्यर्थियों को चिकित्सकीय रूप से फिट होना चाहिए।