एसएसबी साक्षात्कार और मेडिकल परीक्षा
दूसरे चरण में उम्मीदवारों का पांच दिवसीय एसएसबी साक्षात्कार होगा, जिसमें नेतृत्व और विश्लेषणात्मक कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा। तीसरे चरण में उम्मीदवारों को चिकित्सा परीक्षा से गुजरना होगा, जिसमें निर्धारित चिकित्सा और शारीरिक मानकों को पूरा करना अनिवार्य है।
इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को OTA प्रशिक्षण के बाद लेफ्टिनेंट के रूप में नियुक्त किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
- उम्मीदवार सबसे पहले joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
- नई प्रोफाइल बनाने के लिए “Register” या “Apply Online” पर क्लिक करें।
- अपनी ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुलेगा। इसमें व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।
- अपलोड करने के लिए आवश्यक दस्तावेज जैसे कि पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और डिग्री प्रमाण पत्र तैयार रखें।
- स्कैन किए हुए दस्तावेज अपलोड करें और ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
- सभी विवरण सही भरने के बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट करें।