भारतीय सेना में शामिल होना और देश सेवा करना हर युवा का सपना होता है। अगर आप भी भारतीय सेना में शमिल होकर देश सेवा करना चाहते हैं तो आपके पास शानदार मौका है। दरअसल भारतीय सेना की इकाई टेरिटोरियल आर्मी (प्रादेशिक सेना) ने अफसर पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों की खास बात यह है कि इसके लिए 18 से 42 वर्ष तक के लोग आवेदन कर सकते हैं और सिविल लाइफ में रहते हुए भी सेना में जाने के अपने सपने को पूरा कर सकते हैं। भारतीय सेना ने इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू कर दी है और यह 19 अगस्त तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिये इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही साथ अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को और भी मजबूत बनाने के लिए आपको सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन कर घर बैठे पढ़ाई कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए ये योग्यताएं हैं जरूरी :
टेरिटोरियल आर्मी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थियों की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास भारतीय नागरिकता होनी जरूरी है। इस भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
इन पदों से संबंधित जरूरी जानकारी :
टेरिटोरियल आर्मी के इस भर्ती में कितने पदों पर भर्तियां की जाएंगी, इसकी सेना ने अभी तक घोषणा नहीं की है। लेकिन इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन किया जाएगा। यह नियुक्ति भारतीय सेना में स्थाई तौर पर नहीं होगी और अभ्यर्थियों को बेसिक ट्रेनिंग के अलावा हर साल 2 महीने की मिलिट्री ट्रेनिंग पर जाना होगा।
जाने क्या है टेरिटोरियल आर्मी :
टेरिटोरियल आर्मी भारतीय सेना की एक इकाई है जिसमें 18 से 42 वर्ष तक के मानसिक और शारीरिक रूप से फिट नागरिक शामिल हो सकते हैं। टेरिटोरियल आर्मी भारतीय रक्षापंक्ति की दूसरी पंक्ति है। हालांकि युद्ध के समय में इनकी तैनाती फ्रंट लाइन में भी की जाती है। इसमें चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को प्रति वर्ष कुछ दिनों का सैनिक प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि जरूरत पड़ने पर देश की रक्षा के लिए उनकी सेवाएं ली जा सकें।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप भी सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आपको तुरंत ही सफलता के कोर्सेस का हिस्सा बन चाहिए। आप सफलता द्वारा UPSSSC PET, यूपी SI, SSC GD, AFCAT समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाये जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को करें साकार।