Indian Army Agniveer Result: भारतीय सेना अग्निवीर के लिए लिखित परीक्षा 10 जुलाई को सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है। अब उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार है। रिजल्ट जारी होते ही अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी किया जाएगा। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी, फिजिकल फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
8 या 9 नवंबर को होगा फिजिकल टेस्ट
भर्ती प्रक्रिया के तहत फिजिकल टेस्ट (रैली) का आयोजन 8 या 9 नवंबर 2025 से किया जाना है। इस भर्ती के माध्यम से जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल, क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेडसमैन, सैनिक फार्मा, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक, वुमेन मिलिट्री पुलिस जैसे पदों पर चयन किया जाएगा। इसके अलावा, हवलदार एजुकेशन, हवलदार सर्वेयर ऑटोमेटेड कार्टोग्राफर, JCO कैटरिंग और JCO रिलिजियस टीचर के पदों पर भी बहाली की जाएगी।
अब चार कैटेगरी में होगी 1600 मीटर दौड़
इस बार अग्निवीर भर्ती के तहत आयोजित 1600 मीटर दौड़ को चार कैटेगरी में बांटा गया है, जबकि पहले केवल दो ग्रुप होते थे। अब अभ्यर्थियों को दौड़ पूरी करने के लिए आधा मिनट अतिरिक्त समय मिलेगा।
पहले जहां केवल 5 मिनट 45 सेकंड तक दौड़ पूरी करने पर क्वालीफाई माना जाता था, अब 6 मिनट 15 सेकंड तक दौड़ पूरी करने वाले अभ्यर्थी भी चयन प्रक्रिया में आगे बढ़ सकेंगे। इससे उन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों को मौका मिलेगा, जिनमें दौड़ की बजाय अन्य स्किल्स अधिक जरूरी हैं।