फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Army Agniveer 2026: अग्निवीर के 25,000+ पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

Fri, 13 Feb 2026 11:09 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Agniveer Notification: भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए 25,000 से अधिक पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। देशभर के योग्य अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार निर्धारित तिथि से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह युवाओं के लिए सेना में शामिल होकर देशसेवा का बड़ा अवसर है। 

इस भर्ती से जुड़ी आधिकारिक अधिसूचना नीचे उप्लब्ध है।
विज्ञापन
Army Agniveer Bharti 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Indian Army Agniveer 2026: भारतीय सेना ने 12 फरवरी 2026 को अग्निवीर भर्ती 2026 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत देशभर के अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभियान के माध्यम से अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), तकनीकी, क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी और ट्रेड्समैन सहित 25,000 से अधिक पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन


इच्छुक उम्मीदवार 13 फरवरी 2026 से आधिकारिक पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और निर्धारित तिथि के भीतर अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

  • अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD): उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है, जिसमें कुल मिलाकर कम से कम 45% अंक और प्रत्येक विषय में 33% अंक होने चाहिए।
  • अग्निवीर टेक्निकल: उम्मीदवार ने 12वीं विज्ञान (भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी) विषयों के साथ पास की हो, जिसमें कुल 50% अंक और हर विषय में 40% अंक हों, या फिर 10वीं के साथ 2 साल का आईटीआई कोर्स किया हो।
  • अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी: उम्मीदवार 12वीं किसी भी स्ट्रीम से कम से कम 60% कुल अंकों के साथ पास हो और प्रत्येक विषय में 50% अंक हों, साथ ही अंग्रेजी और गणित/लेखा विषय अनिवार्य हों।
  • अग्निवीर ट्रेड्समैन: उम्मीदवार 8वीं या 10वीं साधारण रूप से पास हो और प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त किए हों।

भारतीय सेना अग्निवीर 2026: जरूरी तिथियां

इवेंट तिथि
अधिसूचना जारी होने की तिथि 12 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 13 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026
ऑनलाइन CEE परीक्षा 1 जून - 16 जून 2026
भर्ती रैली क्षेत्रवार तिथि बाद में सूचित की जाएगी

Agniveer Bharti 2026: चयन प्रक्रिया 

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती दो चरणों में पूरी होती है - पहले ऑनलाइन परीक्षा और फिर भर्ती रैली।
  • पहला चरण: ऑनलाइन परीक्षा (CEE) सबसे पहले सभी उम्मीदवारों को कंप्यूटर पर आधारित परीक्षा देनी होती है। यह परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) की होती है। सही जवाब देने पर पूरे अंक मिलते हैं और छोड़े गए प्रश्न पर कोई अंक नहीं मिलता।
  • दूसरा चरण: भर्ती रैली ऑनलाइन परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाती है और उसी के अनुसार उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाता है।

अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर पद के लिए उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट भी देना होता है, जिसमें अंग्रेजी में लगभग 30 शब्द प्रति मिनट की गति जरूरी है। टाइपिंग टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवार ही आगे की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन या प्रोसेसिंग शुल्क 250 रुपये है। इसे केवल SBI पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है, जिसमें नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड का उपयोग किया जा सकता है। एक बार भुगतान किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

देखें अधिसूचना

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित उम्मीदवारों को विशेष मासिक वेतन दिया जाएगा, जो पहले वर्ष में 30,000 रुपये से शुरू होकर हर साल 5,000 रुपये बढ़कर चौथे वर्ष में 40,000  रुपये तक पहुंच जाएगा। इसमें से 30% वेतन अग्निवीर कोष में जमा होगा, जिससे पहले वर्ष में प्राप्त वेतन लगभग 21,000  रुपये और चौथे वर्ष में लगभग 28,000  रुपये होगा।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार सफलतापूर्वक अपना आवेदन जमा करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
  • आधिकारिक वेबसाइट भारतीय सेना (joinindianarmy.nic.in) पर जाएं।
  • होमपेज पर "अग्निपथ" टैब पर क्लिक करें।
  • “पंजीकरण” पर क्लिक करें और अपने आधार कार्ड या कक्षा 10वीं प्रमाण पत्र की जानकारी का उपयोग करके प्रोफाइल पूरा करें।
  • अपने पंजीकृत ईमेल और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क विवरण सही-सही भरें।
  • जरूरी दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर और मार्कशीट अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क और बैंक शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म की पूरी जानकारी चेक करें और "सबमिट" पर क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें