कैसे होगा चयन?
पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार की इस भर्ती में सबसे पहले उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन जमा किए गए आवेदन और दस्तावेजों की जांच की जाएगी। पात्रता के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद चुने गए अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा, जहां उन्हें तय प्रारूप (प्रपत्र-क) में शपथ-पत्र भी जमा करना होगा।
अंत में विभाग द्वारा बनाई गई समिति उम्मीदवारों की योग्यता और अनुभव के आधार पर अंतिम चयन करेगी। चयनित अभ्यर्थियों को संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी।
देखें आधिकारिक नोटिस
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट state.bihar.gov.in/biharprd पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए “Online Application for Auditor Posts” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको BGSYS Bihar (bgsys.bihar.gov.in) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत और सेवानिवृत्ति से जुड़ी जानकारी सही-सही भरें।
- जरूरी दस्तावेज जैसे P.P.O (Pension Payment Order) और अन्य प्रमाण पत्र अपलोड करें।
- अंत में आवेदन पत्र सबमिट करें और उसका एक प्रिंटआउट अपने पास रख लें।