फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Post UP GDS Result: इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, ऐसे चेक करें

Sat, 01 Jan 2022 10:35 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

India Post UP GDS Result : आधिकारिक नोटिस के अनुसार उम्मीदवारों का चयन आवेदन किए गए पदों के अनुसार मेरिट के आधार पर किया गया है। उम्मीदवारों को अब अपने मूल दस्तावेजों को संबंधित प्राधिकरण से सत्यापित कराना होगा। 
विज्ञापन
India Post UP GDS Result - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिया पोस्ट, उत्तर प्रदेश ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इंडिया पोस्ट ने यह सूची अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर सूची चेक कर सकते हैं। 

विज्ञापन


4259 उम्मीदवार हुए चयनित
इंडिया पोस्ट, उत्तर प्रदेश ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए जारी की गई सूची के अनुसार कुल 4259 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को ब्रांच पोस्ट मास्टर (बीपीएम), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (एबीपीएम) और डाक सेवक के पदों पर भर्ती की जाएगी। 

मेरिट के आधार पर हुआ चयन
आधिकारिक नोटिस के अनुसार उम्मीदवारों का चयन आवेदन किए गए पदों के अनुसार मेरिट के आधार पर किया गया है। उम्मीदवारों को अब अपने मूल दस्तावेजों को संबंधित प्राधिकरण से सत्यापित कराना होगा। 
विज्ञापन


कैसे चेक करें अपना परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।  

1. सबसे पहले उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे India Post UP GDS Result 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आपके सामने की स्क्रीन पर परिणाम की सूची एक पीडीएफ के रूप में खुल जाएगी। 
4. इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर के प्रिंट भी निकलवा लें।

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य सर्किल के परिणाम भी जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड और नई दिल्ली के परिणाम शामिल हैं। इन सर्किल के परिणाम आने वाले हफ्तों में जारी हो सकते हैं। उम्मीदवार अधिक जानकारी और अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।   
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  New Year 2022: सरकारी नौकरियों की सौगात लेकर आया 2022, जानिए नए साल की प्रमुख सरकारी भर्तियां
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें