फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया पोस्ट: छत्तीसगढ़ और केरल के लिए निकली 2500 से ज्यादा नौकरियां

Tue, 09 Mar 2021 05:13 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नौकरियां
विज्ञापन

इंडिया पोस्ट ने छत्तीसगढ़ और केरल पोस्टल सर्कल में कुल 2,558 रिक्तियां निकाली हैं। ये रिक्तियां ग्राम डाक सेवक (GDS) पदों के लिए हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थियों के लिए आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 7 अप्रैल है। इन रिक्तियों के लिए 18 साल से लेकर 40 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। सबसे खास बात है कि इन रिक्तियों के लिए दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-अवसर: ये हैं वो 4 नौकरियां, जहां आवेदन कर आप पा सकते हैं अच्छी सैलरी


छत्तीसगढ़ और केरल सर्कल के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को स्थानीय भाषा की अच्छी जानकारी होनी चाहिए। दसवीं पास अभ्यर्थी के गणित, अंग्रजी और स्थानीय भाषा में अच्छे नंबर होने चाहिए। दिल्ली सर्कल के लिए अभ्यर्थी की स्थानीय भाषा हिंदी मांगी गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट appost.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ सर्कल के लिए 1137 रिक्तियां और केरल सर्कल के लिए 1421 रिक्तियां निकाली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-रक्षा मंत्रालय के बॉर्डर रोड्स विंग में बंपर भर्ती शुरू, 459 पदों के लिए यहां करें आवेदन


ये नौकरियां ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक पदों की हैं।  जीडीएस पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग कोर्स का सर्टिफिकेट होना चाहिए। ब्रांच पोस्टमास्टर का काम ब्रांच पोस्ट ऑफिस और इडिया पोस्ट्स पैमेंट बैंक ((IPPB) को मैनेज करना है। वहीं, असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर का कार्य उसकी सहायता करना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें