क्या है चयन के बाद की प्रक्रिया?
चयनित उम्मीदवारों को एसएमएस या ईमेल के जरिए सूचना दी जाएगी। इसके बाद उन्हें चयन होने के 15 दिनों के भीतर दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। सत्यापन सही पाए जाने पर सिस्टम के जरिए अनंतिम अनुबंध का प्रस्ताव जारी किया जाएगा।
प्रस्ताव मिलने के 30 दिनों के भीतर उम्मीदवारों को नियुक्ति से पहले की सभी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी। इसमें 3 दिन का बेसिक प्रशिक्षण और रहने की व्यवस्था आदि शामिल हैं। दस्तावेजों और पुलिस सत्यापन की रिपोर्ट मिलने के बाद अंतिम नियुक्ति आदेश जारी किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की मदद से एक बार का पंजीकरण (OTR) पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करें।
- अपना व्यक्तिगत विवरण और 10वीं कक्षा से जुड़ी जानकारी भरें।
- पसंदीदा विभाग और पद का चयन करें।
- तय साइज के अनुसार फोटो (JPG/JPEG, 30–100 KB) और हस्ताक्षर (JPG/JPEG, 20–100 KB) अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म को ध्यान से देखें और जरूरत होने पर सुधार करें।
- अगर शुल्क लागू है तो उसका भुगतान करें और आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।