फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसएल वैकेंसी 2026: केनरा बैंक में चल रही है कई पदों पर भर्ती, इस तारीख से पहले जमा करें फॉर्म; जानें सबकुछ

Thu, 27 Aug 2026 07:00 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

केनरा बैंक की सहयोगी कंपनी सीबीएसएल ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (Bank Jobs) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSL Recruitment 2026: केनरा बैंक सिक्योरिटीज लिमिटेड (CBSL) ने मुंबई और बेंगलुरु में 10 पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्तियां डीपी बैक ऑफिस, रिस्क मैनेजमेंट, कंप्लायंस, इंस्टीट्यूशनल डीलर और रिसर्च विभाग में की जाएंगी। भर्ती संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर होगी। इच्छुक उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 शाम 6 बजे तक ईमेल applications@canmoney.in के जरिए आवेदन भेज सकते हैं।

पद और रिक्तियां

पद का नाम पदों की संख्या
एवीपी ऑपरेशंस, मुंबई 1
सीएस एवं अनुपालन अधिकारी, मुंबई 1
सहायक प्रबंधक/अधिकारी/जूनियर अधिकारी, डीपी बैक ऑफिस, बेंगलुरु 2
सहायक प्रबंधक/अधिकारी/जूनियर अधिकारी, जोखिम प्रबंधन, मुंबई 2
सहायक प्रबंधक/अधिकारी/जूनियर अधिकारी, अनुपालन, मुंबई 1
सहायक प्रबंधक/अधिकारी/जूनियर अधिकारी, संस्थागत डीलर, मुंबई 1
सहायक प्रबंधक/अधिकारी/जूनियर अधिकारी, अनुसंधान विभाग, मुंबई/बेंगलुरु 2
कुल पद 10

योग्यता की सभी शर्तें

उम्मीदवार का भारत का नागरिक होना जरूरी है। सभी उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए। उम्मीदवार की योग्यता और पहले के काम के अनुभव के आधार पर कंपनी जरूरत के अनुसार पद या ग्रेड तय कर सकती है।

विज्ञापन


आवेदन के लिए उम्मीदवार की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 साल और ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल की छूट मिलेगी। पूंजी बाजार या वित्तीय सेवाओं का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को सभी वर्गों में अनुभव की अवधि के आधार पर अधिकतम 10 साल तक की छूट दी जा सकती है, लेकिन इसके लिए उचित प्रमाण देना होगा।

ऐसे होगा चयन

  • इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।
  • उम्मीदवारों को उनकी योग्यता, अनुभव और उपयुक्तता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
  • साक्षात्कार की तारीख, समय और स्थान की जानकारी ईमेल से दी जाएगी।
  • साक्षात्कार में शामिल होने का खर्च उम्मीदवार को खुद उठाना होगा।
  • अंतिम चयन साक्षात्कार में मिले अंकों के आधार पर होगा।
  • साक्षात्कार के समय फोटो वाला वैध पहचान पत्र लाना जरूरी होगा।
  • नियुक्ति के लिए उम्मीदवार का चिकित्सकीय रूप से फिट होना भी जरूरी है।
विज्ञापन

परिवीक्षा अवधि और पोस्टिंग

एवीपी, असिस्टेंट मैनेजर और ऑफिसर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ज्वाइन करने की तारीख से 1 साल (12 महीने की सक्रिय सेवा) की परिवीक्षा अवधि पूरी करनी होगी। चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग मुंबई या बेंगलुरु में की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें