फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती: 23 हजार से अधिक पदों पर बंद होने वाली है आवेदन विंडो, फटाफट 10वीं पास करें आवेदन

Fri, 18 Sep 2026 05:23 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 के 23,757 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि कल है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 19 सितंबर तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कल, 19 सितंबर को शाम 5 बजे बंद हो जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वे 19 सितंबर को शाम 5 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।

विज्ञापन


फीस भुगतान की प्रक्रिया 21 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। इस भर्ती अभियान के जरिए इंडिया पोस्ट में GDS के कुल 23,757 पदों को भरा जाएगा।
 
आयोजन तारीख
पंजीकरण शुरू 31 अगस्त 2026
पंजीकरण समाप्त 19 सितंबर 2026, शाम 5 बजे
आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू 2 सितंबर 2026
आवेदन जमा करने और शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख 21 सितंबर 2026, शाम 5 बजे
आवेदन सुधार विंडो 23 से 24 सितंबर 2026

10वीं पास भरें फॉर्म

इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के लिए 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय पास होना जरूरी है। इसके अलावा, उम्मीदवार ने जिस पोस्ट या सर्कल के लिए आवेदन किया है, वहां की स्थानीय भाषा की पढ़ाई 10वीं तक की होनी चाहिए।

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

कुल रिक्तियां

डाक सर्किल भाषा पद
महाराष्ट्र मराठी 2,297
तमिलनाडु तमिल 2,118
उत्तर प्रदेश हिंदी 1,691
पश्चिम बंगाल बंगाली 1,619
मध्य प्रदेश हिंदी 1,450
झारखंड हिंदी 1,379
केरल मलयालम 1,373
उत्तर पूर्वी अंग्रेजी/हिंदी 1,354
ओडिशा उड़िया 1,353
कर्नाटक कन्नड़ 1,116
बिहार हिंदी 1,098
इन 11 सर्किलों में - 16,847
सभी सर्किल/भाषाएं - 23,757

उम्मीदवारों का चयन कैसे होगा?

  • उम्मीदवारों का चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।
  • मेरिट सूची सिस्टम द्वारा तैयार की जाएगी।
  • कक्षा 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट तैयार होगी।
  • अगर मार्क्स की जगह ग्रेड या अंक दिए गए हैं, तो उन्हें तय प्रक्रिया के अनुसार अंकों में बदला जाएगा।
  • इसके बाद अंकों को प्रतिशत में बदला जाएगा।
  • मेरिट सूची चार दशमलव तक के प्रतिशत के आधार पर तैयार की जाएगी।
  • उम्मीदवारों को तय समय सीमा के अंदर रजिस्ट्रेशन और आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  • अधिक जानकारी के लिए इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट देखी जा सकती है।

आवेदन देना होगा शुल्क?

जीडीएस पदों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। हालांकि, महिला उम्मीदवारों, ट्रांसजेंडर महिलाओं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करने से छूट दी गई है। उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके लिए क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI का इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

ऐसे करें आवेदन

  • इंडिया पोस्ट की आधिकारिक GDS भर्ती वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर GDS भर्ती 2026 के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  • मांगी गई जरूरी जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी पसंद के पद और पोस्ट ऑफिस का चयन करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें। छूट प्राप्त उम्मीदवारों को शुल्क नहीं देना होगा।
  • आवेदन फॉर्म को ध्यान से चेक करके सबमिट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें