कितनी होनी आयु?
KVIC भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा अलग रखी गई है। युवा पेशेवर पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 1 अक्टूबर 2026 को 27 वर्ष से कम होनी चाहिए। सलाहकार पद के लिए न्यूनतम आयु 40 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष है। वहीं, वरिष्ठ सलाहकार पद के लिए उम्मीदवार की आयु 39 वर्ष से कम होनी चाहिए। सलाहकार और वरिष्ठ सलाहकार पदों के लिए आयु की गणना आवेदन की अंतिम तारीख के आधार पर होगी।
इतना मिलेगा वेतन
युवा पेशेवरों को हर महीने 25,000 से 30,000 रुपये पारिश्रमिक दिया जाएगा। इसके साथ 2,500 से 3,000 रुपये का ट्रांसपोर्ट अलाउंस भी मिलेगा। सलाहकार पद का पारिश्रमिक विभाग के नियमों के अनुसार तय किया जाएगा। वरिष्ठ सलाहकारों को 30,000 से 40,000 रुपये मासिक पारिश्रमिक के अलावा 2,500 से 3,000 रुपये का ट्रांसपोर्ट अलाउंस मिलेगा।
शुरुआत में एक साल का होगा कॉन्ट्रैक्ट
चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति शुरुआत में एक वर्ष के अनुबंध पर की जाएगी। जरूरत और उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर इस अनुबंध को अधिकतम दो वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। हर बार अनुबंध बढ़ाने के लिए नया एग्रीमेंट करना होगा।
जरूरी स्किल्स
- MS Word, MS Excel और MS PowerPoint की अच्छी जानकारी।
- अच्छी कम्युनिकेशन और राइटिंग स्किल्स।
- एनालिटिकल और लिखने की क्षमता।
- रिपोर्ट, नोट्स, प्रेजेंटेशन और ऑफिशियल लेटर तैयार करने की क्षमता।
- अकेले और टीम के साथ काम करने की क्षमता।
- गोपनीय और संवेदनशील मामलों को संभालने की क्षमता।
क्या है नौकरी की लोकेशन?
चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग KVIC के केंद्रीय कार्यालय, मुंबई में होगी। युवा प्रोफेशनल्स को संगठन की जरूरत के अनुसार अलग-अलग डायरेक्टोरेट में नियुक्त किया जाएगा।
पता: खादी और ग्रामोद्योग आयोग, केंद्रीय कार्यालय, ग्रामोदय, 3 इरला रोड, विले पार्ले पश्चिम, मुंबई-400056।