कैसे होगा GDS भर्ती में सिलेक्शन?
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती में (India Post GDS) भर्ती में किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन कक्षा 10 के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। संभावित रूप से पहली मेरिट लिस्ट 28 फरवरी को जारी की जा सकती है।
आवेदन करने की लास्ट डेट क्या है?
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक वन-टाइम रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 14 फरवरी है, जबकि आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026 तय की गई है। उम्मीदवारों को 18 और 19 फरवरी को एप्लिकेशन में सुधार करने का मौका भी दिया जाएगा। इसलिए जो अभ्यर्थी जल्दबाजी में फॉर्म भर रहे हैं, वे करेक्शन विंडो का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- वन टाइम रजिस्ट्रेशन: 31 जनवरी 2026 से 14 फरवरी 2026
- आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख: 16 फरवरी 2026
- एप्लिकेशन करेक्शन विंडो: 18 से 19 फरवरी 2026
जिन उम्मीदवारों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, उन्हें सलाह दी गई है कि अंतिम तारीख से पहले प्रक्रिया पूरी कर लें।
फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने के क्या नियम हैं?
फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को फोटो और सिग्नेचर का साइज सही रखना जरूरी है। फोटो का साइज 30 से 100 KB और डायमेंशन 320×400 पिक्सल होना चाहिए, जबकि सिग्नेचर 20 से 100 KB और 300×120 पिक्सल में अपलोड करना होगा। गलत साइज या फॉर्मेट होने पर आवेदन रिजेक्ट भी हो सकता है।
ऐसे करें जल्दी से ऑनलाइन आवेदन
उम्मीदवार आधिकारिक जीडीएस ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर “New Registration” के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा, जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और ऑनलाइन फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करना होगा। आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म की कॉपी डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रखना जरूरी है।
सरल शब्दों में कहें तो 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए यह बड़ी भर्ती का मौका है, लेकिन समय बहुत कम बचा है। इसलिए जो अभ्यर्थी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें 14 फरवरी से पहले रजिस्ट्रेशन और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए, वरना यह मौका हाथ से निकल सकता है।