फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Post Merit List: जीडीएस भर्ती की छठवीं मेरिट सूची जारी, फटाफट डाउनलोड करके चेक करें लिस्ट में अपना नाम

Mon, 30 Dec 2024 08:36 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

India Post 6th Merit List 2024: भारतीय डाक विभाग की जीडीएस भर्ती की छठवीं मेरिट सूची जारी हो चुकी है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के में हिस्सा लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मेरिट सूची में अपना नाम खोज सकते हैं।
 
विज्ञापन
India Post GDS 6th Merit List - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

India Post 6th Merit List 2024 OUT: इंडिया पोस्ट ने आज, 30 दिसंबर को  21 पोस्टल सर्किलों के लिए ग्रामीण डाक सेवक भर्ती (GDS 2024) के लिए छठवीं मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इसके साथ ही, पोस्ट ऑफिस ने हरियाणा और जम्मू और कश्मीर क्षेत्रों के लिए चौथी मेरिट सूची भी जारी कर दी है। जो छात्र चारों मेरिट लिस्ट में जगह नहीं बना पाए, वे आधिकारिक वेबसाइट यानी indiapostgdsonline.gov.in. पर जाकर इस मेरिट सूची को चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन



 

India Post 6th Merit Kist Download Link:  इंडिया पोस्ट 6 वीं  मेरिट लिस्ट डाउनलोड लिंक

जिन उम्मीदवारों ने ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पदों के लिए आवेदन पत्र भरा है, वे इंडिया पोस्ट मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। मेरिट सूची आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर उपलब्ध है।

इंडिया पोस्ट रिजल्ट के बाद क्या?

  • जिन उम्मीदवारों के नाम 6वीं मेरिट सूची में आएंगे, वे दस्तावेज सत्यापन चरण में आगे बढ़ेंगे।
  • उन्हें शैक्षिक प्रमाण पत्र, जाति या श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और पहचान प्रमाण सहित सभी आवश्यक मूल दस्तावेज लाने होंगे।
  • दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम और स्थल का विवरण सीधे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सूचित किया जाएगा।

इन पदों के लिए आवेदन पत्र 15 जुलाई से 5 अगस्त 2024 तक ऑनलाइन जारी किए गए थे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 44228 उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

India Post GDS 6th Merit List Download: इंडिया पोस्ट जीडीएस की मेरिट सूची कैसे डाउनलोड करें?

इंडिया पोस्ट जीडीएस (ग्रामीण डाक सेवक) मेरिट सूची डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • इंडिया पोस्ट जीडीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर "उम्मीदवार कॉर्नर" या "परिणाम" अनुभाग पर जाएं।
  • वहां "जीडीएस मेरिट लिस्ट 2024" के लिंक पर क्लिक करें।
  • मेरिट सूची पृष्ठ पर अपना राज्य/सर्किल चुनें।
  • संबंधित राज्य की मेरिट सूची के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • सूची पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध होगी।
  • "डाउनलोड" बटन पर क्लिक करके पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
  • पीडीएफ फाइल खोलें।
  • अपना नाम, पंजीकरण संख्या या प्रभाग की सहायता से खोजें।
  • इसके लिए कीबोर्ड पर Ctrl+F दबाकर सर्च बॉक्स में जानकारी टाइप करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें